प्रेमी ने ही की थी पिंकी की हत्या: घर में घुसकर ईंट से किए ताबड़तोड़ वार, परिजनों को भी नहीं लगने दी भनक

ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में पिंकी (23) की हत्या के मामले में पुलिस का दावा है कि कन्नौज निवासी प्रेमी सुमित ने उसकी हत्या की है। सोमवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सुमित और उसके चचेरे भाई कौशल को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात सुमित पिंकी से मिलने उसके घर पर गया था। पिंकी ने ही अंदर से दरवाजा खोला। इसके बाद किसी बात पर विवाद होने पर आरोपी ने ईंट से पहले सिर और फिर चेहरे पर कई वार कर हत्या कर दी। आरोपी घर से नकदी-आभूषण लूटकर भाग गया। पिंकी के पास सो रहे परिजन को इसकी जानकारी नहीं हुई। अगले दिन रविवार को ग्रामीण ने हत्या की जानकारी थाने पर दी। इस वजह से खुलासे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। डीसीपी सुनीति और एडीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि पिंकी की हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। आरोपी सुमित से पूछताछ के बाद पता चला कि उसकी पिंकी से डेढ़ दो साल से पहचान थी। वह पहले पिंकी के घर में ही किराये पर रहता था, लेकिन दोनों के संबंध की जानकारी होने पर वह गांव में ही दूसरे घर में किराये पर रहने लगा था, लेकिन पिंकी के घर अक्सर मिलने आता था। शनिवार रात भी वह पिंकी से मिलने आया था। पिंकी ने ही दरवाजा खोलकर उसे अंदर बुलाया, लेकिन किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। दरवाजे के पास रखी ईंट से वारकर सुमित ने पिंकी की हत्या कर दी। आरोपी घर से एक बैग लूटकर ले गया। इसमें दो लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये और आधार कार्ड आदि सामान थे। आरोपी ने बैग चौगानपुर के पास कहीं छुपा दिए थे। पुलिस ने सुमित और कौशल को सोमवार को संगम विहार, दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी के लिए चाैगानपुर पुलिस चौकी से आगे सीएनजी पंप के पास ले गई। पुलिस ने नकदी, आभूषण और पिंकी का मोबाइल बरामद किया है।

पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर आरोपी ने चलाई गोली…

चौगानपुर में बैग और सामान की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर गोली चलाई। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में सुमित के पैर में गोली लगी। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी सामान छुपाकर कौशल के साथ दिल्ली चला गया था। पुलिस का कहना है कि पिंकी की दिसंबर में शादी होनी थी, आरोपी इससे खुश नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद की बात सामने आ रही है।

यह सवाल भी उठ रहे…

1- पिंकी के कमरे में उसकी मां-बहन भी सो रही थी लेकिन उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई।

2- सुमित के घर में आने और वारदात कर फरार होने के परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी नहीं हुई।

3- परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी, एक ग्रामीण ने थाने जाकर हत्या की सूचना दी।

4- पिंकी ने दरवाजा खोलकर सुमित को बुलाया तो ऐसा क्या विवाद हुआ कि चेहरा कुचलकर हत्या की।

5- घर में लगे सीसीटीवी के तार किसने हटाए थे।

6- पिंकी के पिता की मौत भी एक राज है, ग्रामीण उनकी की हत्या की आशंका जता रहे थे।

यह है पूरा मामला…

हबीबपुर गांव में पिंकी, मां प्रकाशो देवी और अन्य परिजनों के साथ रहती थी। शनिवार रात पिंकी घर की दूसरी मंजिल पर मां, बड़ी बहन और उनकी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी। रात में ही ईंट से चेहरा कुचलकर व सिर में वारकर पिंकी की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह शव दूसरे कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। सुबह लगभग करीब छह बजे पिंकी को परिजन दादरी लेकर गए थे। बताया गया है कि वह किसी निजी अस्पताल में गए थे और बाद में वापस गांव आए। पिंकी की हत्या की सूचना पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण सुबह लगभग 8:40 पर थाने जाकर पुलिस को दी। पिंकी के पिता जीत सिंह की डेढ़ साल पहले संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। इससे पहले पिंकी के एक भाई की भी मौत हो चुकी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000