बकरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा किसान, पुलिस भी रह गई हैरान

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति बकरी के खिलाफ फूल चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। व्यक्ति कहना है कि कुछ बकरियां उसके खेत में घुसकर गेंदा के फूल खा गईं। उसने दो बकरियों को पकड़ लिया।फिर उन्हें ऑटो से लेकर थाने पहुंच गया।पुलिस असमंजस में हैं कि वो क्या कार्रवाई करे। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह घटना भीतरगांव इलाके के गौरी काकरा गांव की है।यहां आसपास फूलों की खेती होती है। किसान शैलेंद्र निषाद भी फूलों की खेती करते हैं। इस बार शैलेंद्र ने गेंदा के फूलों की खेती की है,लेकिन इधर कई दिन से शैलेंद्र परेशान थे,क्योंकि शाम होते ही कोई चुपके से उनके फूलों को तोड़ ले जाता था। शैलेंद्र ने अपने गांव के लोगों से पूछा,लेकिन कोई पता नहीं चला। ऐसे में बीते सोमवार को शैलेंद्र फूल बेचने शहर नहीं गए बल्कि चुपचाप लाठी लेकर खुद ही अपनी खेत की रखवाली में बैठ गए।

इसी बीच शाम को शैलेंद्र ने देखा कि एक तरफ से चार-पांच बकरियां उनके खेत में घुसकर फूलों को खा रही हैं। यह देखकर शैलेंद्र का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शैलेंद्र ने बकरियों को पकड़ने की कोशिश की,लेकिन वो भाग गईं।आखिर में शैलेंद्र के हाथ दो बकरियां लग गईं। बस फिर क्या था शैलेंद्र इन दो बकरियों को पकड़कर तुरंत सड़क पर आए और ऑटो में भरकर सीधे थाने पहुंच गए।

थाने में बकरी की शिकायत लेकर पहुंचे शैलेंद्र को देखकर पुलिस वाले भी हड़बड़ा गए। पुलिस ने शैलेंद्र से बकरियों को लेकर आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि साहब, यह सब रोज मेरे फूलों को चुपचाप जाकर खा जाती हैं, जिससे मेरा बहुत नुकसान हो रहा है,लेकिन बकरियों का मालिक इसपर कोई ध्यान नहीं देता है। इसलिए मैं चोरी करके फूल खाने वाली इन बकरियों को ही पकड़ लाया हूं।शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी भी असमंजस में थी वो क्या करें। बाद में पुलिस ने पता करवाया कि ये बकरियां किसकी हैं तो मालिक का चला।

दारोगा प्रमोद कुमार के मुताबिक गांव की एक लड़की की ये बकरियां हैं। उसने बताया कि किसी ने बकरियों को खोल दिया था, जिस कारण वो खेतों में चली गईं। हिदायत देने के बाद उसने बांधकर रखने की बात कही है। चेतावनी दी है कि अब बकरियां शैलेंद्र के फूलों के खेत में नहीं जानी चाहिए। शैलेंद्र ने भी बकरी मालिक को माफ कर दिया है।कोई‌ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000