अवैध संबंधों व रुपयों को लेकर महिला की हत्या, खेत से मिला शव; एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिलखुवा। बीते रविवार को घर से घास लेने की बात कह कर निकली महिला की अवैध संबंधों के कारण हत्या हो गई। पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर महिला के शव को सड़ी-गली अवस्था में गांव जटपुरा के जंगलों में एक गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपित को दबोचा…

वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है कि महिला की हत्या में आरोपित के साथ और कौन शामिल रहे हैं। वहीं स्वजनों के अनुसार मामला लेन-देन का भी बताया जा रहा है।शमशाद रोड के लखपत की मढैय्या रहने वाली अमरेश रविवार को अपने पति विनोद से घास काट कर लाने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंची, इस मामले में पति की ओर से सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर महिला की तलाश की मांग की गई।

गन्ने के खेत से बरामद हुआ शव…

इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मृतका के स्वजनों द्वारा महिला की तलाश से मिले सुराग के आधार पर पड़ोस के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला का शव बुरी तरह से सड़ी- गली अवस्था में गांव जटपुरा के जंगल में एक ईख के खेत से बरामद किया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सड़ी-गली अवस्था में मिले शव से महिला की हत्या कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। प्रथमदृष्टया जांच में महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। अवैध संबंध व रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। जांच के बाद ही सही तथ्यों की जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। आरोपित से पूछताछ की जा रही है, हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000