फर्जी एनकाउंटर: सीसीटीवी कैमरे की वजह से फंस गई कौशांबी पुलिस, SP ने दिए जांच के आदेश

यूपी के कौशांबी जिले में एनकाउंटर के दौरान चार जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की वजह से फंस गई है। परिजनों ने पुलिस पर फेंक एनकाउंटर का आरोप लगाकर एसपी से मिलकर शिकायत की है। एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले में जांच के आदेश दिए है। मामला कड़ा धाम थाना इलाके के गिरधरपुर गढ़ी गांव का है। दरअसल 2 अक्टूबर को कड़ा धाम थाना पुलिस ने गिरधरपुर गढ़ी गांव में दबिश डालकर कथित मुठभेड़ के दौरान 4 जुआरियों को गिरफ्तार करने का दावा किया था।

थाना प्रभारी कड़ा धाम आशुतोष कुमार सिंह का आरोप था कि जुए की फड़ पर छापेमारी के दौरान जुआरियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और देसी बम से हमला किया था। हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे। पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद 6 अज्ञात के खिलाफ पुलिस से मुठभेड़, विस्फोटक पदार्थ एवं सार्वजनिक जुआं अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मोबीन अहमद, मो. शोएब, बृजभूषण तिवारी व उमराज को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। वहीं इस मामले में मोबीन अहमद की पत्नी उजमा बेगम और शोएब के परिजन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंची।

उन्होंने एसपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाते हुए बताया कि 30 सितंबर की रात 10:10 बजे एसओ आशुतोष कुमार सिंह हमराही सिपाहियों के साथ उसके घर पहुंचे थे और उसके पति को बल पूर्वक उठाकर थाने चले गए। जब हम लोग सुबह थाने पहुंचे तो पुलिस ने हमे मिलने नही दिया। भलाबुरा कहकर हमलोगों को थाने से भगा दिया। दोपहर बाद हम लोगो को पता चला कि जुए की फड़ पर पुलिस ने फेक एनकाउंटर दिखाकर मेरे पति मोबीन अहमद और मो. शोएब को जेल भेज दिया है।

वहीं इस मामले में जब एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने ऑफ रिकार्ड बताया कि मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया है। वहीं पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में डीजीपी और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नौ दो ग्यारह वाली सुनाई कहावत,पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला     |     अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू जाने वाली ट्रेनें हुईं फुल,कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग     |     सपा पंचायत चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर,आरक्षण-परिसीमन पर रहेगी नजर,जानें किस तरह सौंपी गईं जिम्मेदारियां     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ललितपुर से शिलांग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार     |     कौशांबी में दो समाज को लड़ा रहे दोनों डिप्टी सीएम,आखिर किस मामले में भाजपा को लपेट रहे अखिलेश यादव     |     फर्जी आय-जाति,जन्म प्रमाणपत्र और‌ आधार कार्ड बनाने का हुआ खुलासा,पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार     |     सिक्किम में हनीमून पर गए एक और दंपति लापता,ग्यारहवें दिन भी पता नहीं लगने पर परिजन परेशान,बोले-एक चप्पल तक नहीं मिली     |     विधायक की बेटी ने फ्लैट में घुसकर महिला और बेटियों को पीटा, बाल पकड़ कर घसीटा, दी गालियां     |     मुंबई में बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत,घटनास्थल पर अफरा-तफरी     |     पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000