विश्वकप 2023 की यादगार शुरुआत के बाद लखनऊ पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम, रिलैक्स नजर आए खिलाड़ी

लखनऊ। विश्वकप 2023 के अपने पहले ही मैच में यादगार प्रदर्शन कर श्रीलंका को हराने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम रविवार दोपहर नवाबों के शहर लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी होटल के रवाना हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने विश्वकप 2023 के अपने पहले मैच में 400 से अधिक रन बनाए। इस मैच में तीन बल्लेबाजों क्विंटन डीकॉक, रासी वेन डेर डुसेन और एडेन मार्करैम ने शानदार शतक लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 428 रन बनाए और श्रीलंका को 102 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने विश्वकप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अन्तरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की टीम की 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। रविवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मुकाबला खेला जा रहा है। आस्ट्रेलिया की टीम 9 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचेगी। राजधानी लखनऊ में विश्वकप के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। 16 अक्तूबर (ऑस्ट्रेलिया- श्रीलंका) को होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका 11 अक्तूबर को हैदराबाद से राजधानी लखनऊ आएगी।

19 अक्तूबर (श्रीलंका-नीदरलैंड) को होने वाले मुकाबले के लिए नीदरलैंड की टीम धर्मशाला से राजधानी लखनऊ आएगी। 29 अक्तूबर (भारत-इंग्लैंड) को होने वाले मुकाबले के लिए भारत की टीम 25 को धर्मशाला से और इंग्लैंड की टीम 27 को बंगलूरू से राजधानी लखनऊ पहुंचेगी। विश्वकप के तहत तीन नवंबर (नीदरलैंड-अफगानिस्तान) को होने वाले मुकाबले के लिए नीदरलैंड की टीम 30 अक्तूबर को कोलकाता से और अफगानिस्तान की टीम 30 अक्तूबर को पुणे से राजधानी लखनऊ आएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नौ दो ग्यारह वाली सुनाई कहावत,पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला     |     अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू जाने वाली ट्रेनें हुईं फुल,कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग     |     सपा पंचायत चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर,आरक्षण-परिसीमन पर रहेगी नजर,जानें किस तरह सौंपी गईं जिम्मेदारियां     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ललितपुर से शिलांग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार     |     कौशांबी में दो समाज को लड़ा रहे दोनों डिप्टी सीएम,आखिर किस मामले में भाजपा को लपेट रहे अखिलेश यादव     |     फर्जी आय-जाति,जन्म प्रमाणपत्र और‌ आधार कार्ड बनाने का हुआ खुलासा,पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार     |     सिक्किम में हनीमून पर गए एक और दंपति लापता,ग्यारहवें दिन भी पता नहीं लगने पर परिजन परेशान,बोले-एक चप्पल तक नहीं मिली     |     विधायक की बेटी ने फ्लैट में घुसकर महिला और बेटियों को पीटा, बाल पकड़ कर घसीटा, दी गालियां     |     मुंबई में बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत,घटनास्थल पर अफरा-तफरी     |     पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000