उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर रामनगरी में मलेशियाई बुजुर्ग यात्री की होटल के कमरे में मौत,हार्ट अटैक की आशंका By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 9, 2023 192 अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में मलेशिया से अपने परिवार के साथ दर्शन पूजन करने आए एक बुजुर्ग की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बेड पर बैठा हुआ था और सामने टीवी चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर एक प्रतिष्ठित होटल में मलेशिया से आए एक परिवार के चार लोग ठहरे हुए थे। रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक मलेशियाई बुजुर्ग की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो होटल के कमरा नंबर 3105 में मलेशियाई दरमा राजा आरपी सांमुग़म उम्र 73 वर्ष की बैठे-बैठे ही मौत हो गई थी। कमरे में टीवी चल रहा था। पुलिस ने तत्काल शव को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज भेजवाया जहां मौत की पुष्टि के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल के कमरे की जांच कर साक्ष्य संकलन किया और कमरे को सील कर दिया। हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई जा रही है। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। समाचार 192 Share