माफिया अतीक अहमद की बहन के मकान मालिक ने किया दोनों बेटों को घर में रखने से इनकार, अब यहां मिली शरण

प्रयागराज में बाल संरक्षण गृह से रिहा हुए माफिया अतीक अहमद  के बेटों अहजम और आबान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अतीक के दोनों बेटों की कस्टडी उसकी बहन परवीन अहमद कुरैशी को दी गई है, लेकिन परवीन के मकान मालिक ने अतीक के दोनों बेटों को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया है.  अतीक अहमद की बहन परवीन अहमद प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में ही किराए के मकान में रहती है. सोमवार को बाल सुधार गृह राजरूपपुर से अतीक अहमद के दोनों बच्चों की रिहाई के बाद जब परवीन उन्हें अपने किराए के घर लेकर गई तो मकान मालिक ने अतीक के दोनों बेटों को घर में रखने से इनकार कर दिया, जिसके बाद इन दोनों को अब अतीक के भाई अशरफ की ससुराल हटवा में रखा गया है. 

अशरफ की ससुराल हटवा में मिली शरण…

हटवा गांव में अतीक के भाई अशरफ की ससुराल है. यहां पर उसके दोनों बेटों को किसी रिश्तेदार के घर में शरण मिली है. इस बीच मंगलवार को पूरे दिन अतीक के दोनों बेटे अहजम और आबान घर से बाहर नहीं निकले. उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस भी अलर्ट है. अतीक की बहन परवीन अहमद कुरैशी की ससुराल मध्य प्रदेश में है, लेकिन वो अपने परिवार के साथ प्रयागराज शहर के कसारी मसारी में किराए के मकान में रहती है. इससे पहले अतीक अहमद की बहन शाहीन ने दोनों बच्चों की कस्टडी मांगी थी, लेकिन शाहीन के फरार होने पर अतीक के दोनों बेटों को सुपुर्दगी में लेने के लिए परवीन ने कोर्ट से गुहार लगाई थी.

मकान मालिक ने रखने से किया इनकार…

बाल कल्याण समिति ने परवीन अहमद कुरैशी को 9 अक्टूबर को अतीक के दोनों बेटे की सुपुर्दगी दे दी थी. परवीन अहमद कुरैशी के मकान मालिक ने लिखित में दिया है कि वह अपना मकान अतीक के बच्चों को रहने के लिए नहीं दे सकता है. यह मामला सामने आने के बाद अतीक के बच्चों को रखने के लिए दूसरा ठिकाना ढूंढना पड़ा है. 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000