कार लूट में प्रतापगढ़ का जिला पंचायत सदस्य हुआ गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

प्रयागराज। भाड़े पर कार बुक कराने के बाद बहरिया में लूटने के आरोप में प्रतापगढ़ के जिला पंचायत सदस्य आशीष यादव को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कार के साथ तमंचा और कारतूस भी बराद किया गया है। इस वारदात में शामिल दो अन्य अपराधी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। प्रतापगढ़ में रानीगंज निवासी जय सिंह यादव की अर्टिगा कार 26 सितंबर की सुबह एक व्यक्ति ने फोन पर एसआरएन अस्पताल के लिए बुक की थी। दोपहर में ड्राइवर को धक्का देकर तीन लोग अर्टिगा कार लूटकर भाग गए।

तमंचा-कारतूस बरामद…

तब से बहरिया पुलिस और एसओजी गंगानगर लुटेरों की तलाश में लगी थी। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती के मुताबिक, मंगलवार सुबह एसओजी ने सिकंदरा के पास लूटी गई अर्टिगा कार में एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास तमंचा-कारतूस मिले। गिरफ्तार आशीष यादव प्रतापगढ़ में रानीगंज के खमपुर दुबे पट्टी गांव का रहने वाला है। वह प्रतापगढ़ में वार्ड एक शिवगढ़ प्रथम से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य है। उसके खिलाफ प्रतापगढ़ के रानीगंज में लूट समेत कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

साल-2014 में भी हुआ था गिरफ्तार…

साल-2014 में वह प्रयागराज के राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ाई के दौरान खुल्दाबाद पुलिस द्वारा बाइक चोरी में गिरफ्तार किया गया था। अभी वह बहरिया के राधाकृष्ण डिग्री कालेज से एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है। कानून का छात्र होने के बावजूद अपराध करने के सवाल पर आशीष ने कहा कि पैसों की किल्लत के चलते दोस्तों के कहने पर लूट की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000