टीचर आधी रात में छात्र को करती है अश्लील मैसेज, यौन संबंध और धर्मांतरण का बनाती है दवाब

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका अपने छात्र को रात में अश्लील मैसेज करती है और उसे यौन संबंध बनाने के लिए दवाब डालती है। उन्नाव का रहने वाला पीड़ित छात्र ने खुद इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद छात्र के पिता ने ये शिकायत दी है। छात्र के पिता ने आरोप लगाए कि ये शिक्षिका रात में उनके बेटे को अश्लील मैसेज भेजती है। इतना ही नहीं पिता का कहना है कि महिला शिक्षक का पति और भाई भी उसी स्कूल में तैनात हैं और तीनों मिलकर छात्र पर दूसरा धर्म अपनाने का दबाव डाल रहे हैं।

शिक्षिका का पति और भाई भी है शामिल…

कानपुर कैंट क्षेत्र के एक स्कूल में दसवीं के छात्र के पिता ने स्कूल की शिक्षिका पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र के पिता ने कैंट थाने को एक शिकायत पत्र दिया,जिसमें उन्होंने कहा कि आरोपी स्कूल शिक्षिका उनके बेटे पर यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रही है और साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रेशर कर रहे हैं।जब उन्होंने शिक्षिका से फोन पर बात की तो उसने ये सारी बातें स्वीकार भी कर ली हैं,लेकिन शिक्षिका को जब ये भनक लग गई मामला परिजनों तक पहुंच गया है तो उसने अपने पति और भाई के साथ मिलकर उनके घर के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया। पिता को शक है ये तीनों लोग मिलकर उनके परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस…

छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच में जुट गई है। इस मामले में एसीपी कैंट ब्रजनारायण सिंह ने बताया कि स्कूल टीचर के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है। इसकी जांच कैंट थाने को सौंपी गई है। जो आरोप लगाए गए हैं उससे पता चलता है कि मामला गंभीर है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000