मृतक युवक की फाइल फोटो... उत्तरप्रदेशमेरठ युवक की धारदार हथियार से काटकर की गई हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 13, 2023 289 मेरठ में प्लास्टिक की फैक्टरी में मामूली विवाद के बाद एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी को धारदार हथियार से गोद डाला। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परतापुर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परतापुर दिल्ली रोड उद्योगपुरम स्थित राधे प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने वाले इंदिरापुरम निवासी इम्तियाज का साथ काम करने वाले आशु से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आशु ने इम्तियाज को प्लास्टिक काटने वाले धारदार हथियार से गोद डाला। फैक्टरी मालिक ने घायल इम्तियाज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने परतापुर थाने में हत्या की तहरीर दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध 289 Share