सीएम ऑफिस से बोल रहे हैं,टेंडर चाहिए,अपराधियों ने जब लगाया लोगों को चूना,एसटीएफ ने दबोचा

लखनऊ। सरकारी अधिकारी बनकर विभिन्न विभागों में ट्रांसफर,पोस्टिंग और अन्य सरकारी कामों में हस्तक्षेप करने वाले दो लोगों को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ)ने दो लोगों को लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के समाज कल्याण कार्यालय तिराहे के पास बासमंडी रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा जाएगा।

यूपी एसटीएफ ने मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल अधिकारी और यूपी निवेश सचिव बनकर कई सरकारी दफ्तरों में दखल देने वाले रामशंकर गुप्ता उर्फ आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।रामशंकर पर आरोप है कि गोपनीय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के अलावा राजनैतिक पद,टेंडर दिलाने के नाम पर भी लोगों के साथ ठगी को अंजाम देता था।पुलिस ने राम शंकर के एक अन्य साथी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गणेश त्रिपाठी उर्फ गुरुजी को भी गिरफ्तार किया है।दोनों बहुत शातिर हैं और कई दिनों से लगातार ठगी की घटनाओं के अंजाम दे रहे थे।लंबे समय तक रैकी करने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया जा सका है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामशंकर गुप्ता लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी कालोनी का रहने वाला है।अरविंद त्रिपाठी नई दिल्ली के अशोक विहार के त्रिनगर केशवपुरम का रहने वाला बताया जा रहा है।दोनों के पास से पुलिस ने कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में आईपीसी की धारा 170, 419, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस पूछताछ के बाद अन्य पहलुओं पर भी जांच शुरू करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000