सात महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया कातिल बेटा: शराब-जुए के लिए रुपए न देने पर सिलबट्‌टे से मां की कूचकर की थी हत्या 

आगरा पुलिस ने मां की हत्या कर सात महीने से फरार चल रहे कातिल बेटे को गिरफ्तार किया है। हत्यारे बेटे ने पुलिस को बताया कि उसे जुआ खेलने और शराब की लत थी। मां से पैसे मांग रहा था। जब मां ने मना किया तो पास में रखे सिलबट्टे से कूचकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखे पैसे लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। हत्यारे बेटे का कबूलनामा सुनकर हर कोई थर्रा गया। घटना एक मार्च 2023 थाना जगनेर क्षेत्र के महंत कॉलोनी की है। यहां सुभाष बिंदल अपनी पत्नी सुनीता देवी और बेटे शिवम उर्फ शैंकी के साथ रहते थे। शिवम की संगत गलत लोगों के साथ थी।

उसे शराब पीने और जुआ खेलने की लत लग गई थी। उसकी हरकतों के चलते मां-पिता उससे परेशान रहने लगे थे। एक मार्च 2023 की दोपहर जब पिता घर पर नहीं थे तब शिवम ने अपनी मां से कुछ पैसे मांगे। मां ने उससे कहाकि तू कुछ करता नहीं है। जुआ और शराब पीता है। उसके पास रुपए नहीं है। मां की बात पर शिवम को गुस्सा आ गया। वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। आपस में कहासुनी बहुत बढ़ गई। गुस्से में शिवम ने पास में रखा सिलबट्टा उठाया और मां के सिर पर दे मारा। उसने सिलबट्टे से तब तक प्रहार किए जब तक उसकी मां की मौत नहीं हो गई।

सात माह से था फरार…

मां की हत्या के बाद वो घर में रखे रुपए लेकर भाग निकला। पिता ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तब से वो फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वो जगनेर स्थित पोस्ट आफिस से अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेने आया था। सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000