मृतक युवक की फाइल फोटो... उत्तरप्रदेशकानपुर देहात प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की हत्या: परिजनों ने पकड़कर डंडो से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, युवती समेत पिता-भाई पर मुकदमा दर्ज By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Oct 19, 2023 359 कानपुर में महाराजपुर के फुफवार सुईथोक गांव में मंगलवार देर रात प्रेमिका के घर घुसे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़कर डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता और भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्जकर पिता, पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। महाराजपुर के नारायणपुर गांव निवासी आशा के अनुसार उनकी बहन का बेटा सूरज (22) बचपन से उनके घर पर रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उन्होंने बताया कि सूरज के फुफवार सुईथोक निवासी आकांक्षा से प्रेम संबंध थे। मंगलवार रात वह अपने दो साथियों के साथ आकांक्षा से मिलने उसके घर पहुंचा था। घर के अंदर आकांक्षा से मुलाकात के दौरान उसके पिता रमेश और भाई वीरू ने उसे पकड़ लिया। उसे डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस बीच घर के बाहर मौजूद दोनों दोस्त भागकर गांव पहुंचे और आशा को घटना की जानकारी दी। आशा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल पड़े सूरज को हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कार्रवाई की जा रही… यहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। आशा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सूरज प्रेम प्रसंग के चलते युवती से मिलने उसके घर गया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। अपराध 359 Share