अमेठी में भी आठ रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट का क्या बदलेंगे नाम,स्मृति ईरानी ने गृह मंत्री-रेल मंत्री को लिखा खत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों के पहले भी नाम बदले जा चुके हैं। हाल ही में प्रतापगढ़ के कई रेलवे स्टेशनों का नाम बदले गए हैं। अब अमेठी में भी आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। नाम बदलने को लेकर केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में पत्र लिखा है। स्मृति ईरानी ने अपने पत्र में अमेठी के मिश्रौली, जायस, बनी कासिमपुर हॉल्ट और फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। इसके साथ ही पत्र में फुरसतगंज एयरपोर्ट का नाम भी बदलने की मांग की गई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता के पत्र लिखने पर जिले के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए थे,जिसके बाद अब केन्द्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गृह मंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखकर जिले के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग की है। गृहमंत्री और रेलमंत्री को लिखे इस पत्र के अलावा स्मृति ईरानी ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी एक पत्र लिखा है, जिसमें जिले के फुरसतगंज एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की गई है।

इन रेलवे स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम…

नाम बदलने वाले रेलवे स्टेशनों में मिस्रौली रेलवे स्टेशन का नाम कालिकन धाम, बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस धाम, जायस रेलवे स्टेशन का गुरु गोरक्षनाथ, कासिमपुर हाल्ट का नाम कवि जायसी के नाम पर, जायस सिटी, फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम तपेश्वर धाम, निहालगढ़ को बिजली पासी या वीरांगना ऊदा देवी पासी, अकबरगंज रेलवे स्टेशन का अहोरवा भवानी धाम, वरिसगंज रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तानी करने की मांग की गई है।

एयरपोर्ट का भी बदलेगा नाम…

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर फुरसतगंज एयरपोर्ट का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ या राना बेनीमाधव एयरपोर्ट करने की मांग की है। स्मृति ईरानी से पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रांजल तिवारी ने भी रेल मंत्री को पत्र लिखकर मिश्रौली रेलवे स्टेशन का नाम मां कालीकट धाम करने की मांग की थी।

हाई प्रोफाइल सीट है अमेठी…

बता दें कि अमेठी एक ऐसी जगह है जो किसी जमाने में कांग्रेस का गढ़ रही है। अमेठी से गांधी परिवार का खास कनेक्शन है।लंबे समय तक राहुल गांधी भी अमेठी से सांसद बनते आ रहे थे,लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में खेल बदल गया था जब स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी से चुनाव भी जीता और कांग्रेस का किला ढहा दिया था।अब इस बार फिर चर्चा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मुकाबला राहुल गांधी बनाम स्मृति ईरानी हो सकता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तो कह चुके हैं कि राहुल अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगे और लोगों की यही इच्छा है,लेकिन अभी तक कांग्रेस हाईकमान ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000