प्रतापगढ़ में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,एक दरोगा दो सिपाही घायल

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ में उदयपुर थाना क्षेत्र के कटरिया में बुधवार तड़के शातिर बदमाशों और पुलिस मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक हिस्ट्रीशीटर पुलिस को पुलिस ने धरदबोचा।दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया है। मुठभेड़ में एक दरोगा दो सिपाही घायल हुए हैं। बुधवार तड़के तेजतर्रार एस‌ओ उदयपुर निकेत भारद्वाज अपराधियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रहे थे।

इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि अठेहा हनुमान मंदिर तिराहे के पास शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले बाइक सवार तीनों बदमाश कटरिया गांव की ओर निकले। पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपनी आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस दौरान दो बदमाश भाग निकले।

एक बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। कुछ दूर पर गिरी बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश थाना क्षेत्र के बाबा का गांव पट्टी कचेहरा का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर शिव सहाय सिंह उर्फ सोनू निकला। फरार होने वाले बदमाश राकी निवासी अंशुमान सिंह उर्फ अंशू और उसका एक दोस्त है। एस‌ओ की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शिव सहाय सिंह को जेल भेज दिया।

हत्या के प्रयास, गैंगस्टर व लूट समेत दर्ज हैं तीस मुकदमे…

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर शिवसहाय सिंह पर चार जिलों में तीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर शिव सहाय सिंह उर्फ सोनू पर जिले के साथ अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, गुंडाएक्ट, लूट, हत्या के प्रयास समेत लगभग तीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

शिवसहाय पर उदयपुर इलाके में सोलह साल पहले मारपीट का पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उदयपुर में शिवसहाय पर लूट समेत छह मुकदमे दर्ज हुए।शिवसहाय ने आसपास के ज़िलों में लूट और हत्या के प्रयास समेत तीस से अधिक वारदात को अंजाम दिया। अन्य जिले की पुलिस को भी कई मामलों में शिवसहाय की तलाश थी। मुठभेड़ में एसआई दिनेश कुमार, कांस्टेबल राहुल प्रताप और कृष्ण कुमार घायल हुए हैं। भागे हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000