गिरी हुई दिवार की फाइल फोटो .... अमेठीउत्तरप्रदेश कच्ची दीवार ढहने से नीचे दबकर महिला की दर्दनाक हुई मौत By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 26, 2023 389 अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लालीपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से दबकर मां बेटी घायल हो गईं। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। गांव निवासी धर्मराज की पत्नी मैका बेटी मनीषा को साथ लेकर पड़ोसी के छप्पर को खुद ही हटाने लगी। ईंट-चट्टे के सहारे टिका छप्पर ईंट के हटते ही भर भराकर कच्ची दीवार सहित गिर गया जिसके नीचे दोनों दब कर घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मां मैका देवी की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हल्का लेखपाल रजनीश श्रीवास्तव ने मौके का मुआयना कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। दुर्घटना 389 Share