मेरा बेटा बिकाऊ है ले लो,चौराहे पर अपने मासूम बेटे को बेच रहा है ये बाप,जानें कितनी लाख लगाई है कीमत

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां दबंग से परेशान होकर एक पिता अपने बेटे को बेचने के लिए विवश हो गया है। महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र का एक ई रिक्शा चालक परिवार सूदखोरों से तंग आकर अपने बेटे को बेचने की गुहार लगा रहा है। परिवार सहित गले में तख्ती लटका कर बैठा है। तख्ती पर लिखा है कि मुझे बेटा बेचना है।

अलीगढ़ शहर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांधी पार्क चौराहे पर सड़क किनारे एक परिवार बैठा है। परिवार को देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने उस पीड़ित परिवार से पूछा कि यहां ऐसे क्यों बैठे तो उसने अपना दर्द बयां किया। परिवार द्वारा कहा गया कि वह कर्ज की वजह से परेशान है और दबंगों ने उसे मार-मार कर घर से बाहर निकाल दिया है। वह ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है।अब वह कर्ज चुकाने के लिए उसके पास बेटे के बचने के सिवाय और कोई रास्ता नहीं बचा है।

बेटा बेचने पर विवश हुआ पिता…

पीड़ित पिता राजकुमार का कहना है कि वह अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना इलाके के असादपुर कायम स्थित निहार मीरा स्कूल के पास का रहने वाला है।कुछ समय पहले उसने कुछ प्रॉपर्टी खरीदने के लिए देवी नगला निवासी कुछ लोगों से पैसा उधार लिया था और कहा था कि थोड़े-थोड़े करके पैसे चुका दूंगा,लेकिन दबंग सूट खरे ने नहीं माना और मेरा ई रिक्शा भी मुझसे छीन लिया।अब वह कर्ज की वजह से परेशान हो गया है और दबंगों ने उसे मार-मार कर घर से बाहर निकाल दिया है।

वह किराए पर ई रिक्शा चलाता है और उससे ही मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पालता था,जिसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की,लेकिन पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की तो अब इस वजह से मुझे मजबूर होकर बेटे चेतन को बेचना पड़ रहा है।मेरे बेटे की 11 साल की उम्र है और इस समय मैं गांधी पार्क बस स्टैंड के पास कंपनी बाग चौराहे पर बैठा हूं।

बेटे को बेचकर मैं अपना परिवार भी पाल लूंगा…

पीड़ित राजकुमार का कहना है कि अब वह इतना परेशान हो चुका है कि वह अपने बेटे को बेचने के लिए मजबूर है।अगर उसका बेटा 6 से 8 लाख रुपए में कोई खरीद लेगा तो कम से कम मैं अपना कर्ज चुका सकूंगा।अपनी बेटी को पढ़ा लिखा सकूंगा और उसकी शादी कर सकूंगा। साथ ही अपने परिवार का भरण पोषण कर सकूंगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000