सनसनीखेज वारदात, दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी को जिंदा जलाया

अमेठी: एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है. तो वहीं अमेठी में किशोरी के हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां घर मे घुसकर दबंगो ने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. गंभीर रूप से घायल किशोरी को लेकर परिजन सीएचसी पहुचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पिता की शिकायत पर पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ 302 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.  दरअसल ये पूरा मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के थाने से महज कुछ दूर पर स्थित बैंक आफ बडौदा के पास का है, जहां के रहने वाले जितेंद्र शुक्ला कल शाम बगल में स्थित बैंक में थे. इसी बीच उनका भतीजा मौके पर पहुंचा और बताया कि मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में आग लगी है. भतीजे के बताते ही जितेंद्र घर पहुंचे, तो देखा कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी जल रही है और कई लोग घर के पीछे से कूदकर भाग रहे हैं.

घटना में प्रधान भी नामजद….

आनन फानन में जितेंद्र अपनी बेटी को लेकर बाजार शुकुल सीएचसी पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ आसपास की कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. देर रात तक परिजनों और पुलिस में विवाद होता रहा. पिता की शिकायत पर बाजार शुकुल थाने में फैजान पुत्र हमीद,प्रिंस पल पुत्र राम प्रसाद,जावेद अहमद पुत्र जहीर अहमद,राम बहादुर यादव पुत्र रामबरन,गुफरान पुत्र हमीद समेत तीन अन्य के खिलाफ धारा 302 और 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पूरे मामले पर एसओ अविनाश चौहान ने बताया कि की पिता की तहरीर पर पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों को जल्द ही पकड़ किया जाएगा. घटना में धनेशा राजपूत गांव के ग्राम प्रधान राम बहादुर यादव भी नामजद आरोपी बनाए गए है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000