प्रतापगढ़ में घूस लेते कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने किया अरेस्ट, पैमाइश के लिए मांगे थे 6 हजार रुपये

उत्तर प्रदेश में सरकार की सख्ती के बावजूद घूसखोरी की घटनाएं कम होने का नाम ले रही हैं, पट्टी तहसील के दीवानगंज सर्किल में तैनात कानूनगो रमाशंकर सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 6 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ नगर कोतवाली के चिलबिला बाजार से गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन की टीम कानून गो को लेकर नगर कोतवाली पहुंची जहां उससे पूछताछ हुई। टीम की तरफ से पूरे मामले पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सूत्रों के अनुसार दिसंबर में कानून गो की सर्विस पूरी हो रही रिटायर होने वाले है।बैनामा की जमीन को शिकायत रिपोर्ट में बंजर भूमि नहीं बताने के लिए पीड़ित से छह हजार रुपये घूस लेते समय काननूगो को रंगे हाथ प्रयागराज की एसीबी टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पीड़ित के बताए स्थान पर घूस की रकम लेने पहुंचे कानूनगो की गिरफ्तारी से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के चिलबिला चौराहे के करीब शुक्रवार की शाम एक बैंक शाखा के बाहर एबीसी (एंटी करप्शन ब्यूरो) प्रयागराज यूनिट की टीम निगरानी कर रही थी। तहसील के कानूनगो मानधाता के अकोढि़या गांव में रहने वाले रमाशंकर सिंह को अचानक स्कार्पियो सवार यूनिट के सदस्यों ने घेरा फिर छह हजार रुपये घूस लेते हुए रकम के साथ गिरफ्तार किया।

दरसअल कंधई के प्रगासपुर गांव में रहने वाले उदयराज यादव ने कुछ दिन पहले घर के पास दो बिस्वा जमीन का बैनामा कराया। इसी जमीन पर उसने निर्माण शुरु कराया तो प्रधान की ओर से बंजर भूमि पर निर्माण की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई। आरोप है कि इसी पोर्टल पर उदयराज के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के बदले कानूनगो रमाशंकर की ओर से छह हजार रुपये बतौर घूस मांगे थे।

शुक्रवार को रमाशंकर व पीड़ित उदयराज की मोबाइल पर बात होने के बाद शाम के समय चिलबिला में मिलने की योजना थी। चिलबिला में शाम के समय मुलाकात कर पीड़ित ने छह हजार रुपये कानूनगो को दिए। पांच मिनट के बाद ही एंटी करप्शन ब्यूरो प्रयागराज यूनिट की प्रभारी अंजलि यादव की टीम ने कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी कानूनगो आगामी 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होना है। नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने एसीबी टीम की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। इस वर्ष इसके पहले लालगंज, रानीगंज में घूसखोरी के आरोप में दो लेखपाल भी जेल भेजे जा चुके हैं। टीम की कार्रवाई से राजस्व विभाग के कर्मचारी सकते में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000