तेज रफ्तार कंटेनर ने स्लीपर बस में मारी टक्कर.... अलीगढ़उत्तरप्रदेश तेज रफ्तार कंटेनर ने स्लीपर बस में मारी टक्कर,दो की मौके पर मौत,छह घायल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Nov 1, 2023 344 अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जट्टारी कस्बा के पलवल मार्ग पर गांव भरतपुर भजेड़ा के पास बुधवार सुबह तड़के चार बजे दिल्ली से अलीगढ़ आ रही स्लीपर प्राइवेट बस को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया है। पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा छह घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। समाचार 344 Share