पटाखों से नहीं हो सकता इतना बड़ा धमाका,नेपाल सीमा के पास विस्फोट से लोगों में दहशत

सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे के लोग घटना के 48 घंटे बाद भी धमाकों की गूंज से उबर नहीं पाए हैं। लोगों का मानना है कि यह धमाका सिर्फ पटाखों का नहीं हो सकता है। बम निरोधक दस्ते की जांच भी लोगों की आशंकाओं को बल दे रहा है। घटना की जांच के लिए अब गोरखपुर की एटीएस टीम भी अलीगढ़वा कस्बा पहुंच चुकी है। एटीएस एक-एक चीजों की गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले में तत्कालीन कोतवाल ज्ञानेंद्र राय सहित हल्का दारोगा व बीट सिपाही को पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने निलंबित कर दिया है।

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे में मंगलवार दोपहर अचानक धमाकों की गूंज होने लगी। लगभग घंटे भर धमाकों की गूंज होती रही। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के लिए भी आग पर काबू पाना आसान नहीं था। घटना के 30 घंटे बाद भी मकानों से धुएं उठते रहे। बाद में पटाखे के गोदाम से चार शव निकाले गए। इसमें दो शव पहले निकाले गए। इसमें एक शव पटाखा गोदाम संचालक अजय कसौधन का था।

गोदाम के मलबे से दो शव मंगलवार रात लगभग 12 बजे निकाले गए।बुधवार को बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल की जांच की। इतने बड़े धमाके को लेकर वह खुद भी हैरान है। इस घटना में 17 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बम निरोधक दस्ते का मानना है कि सिर्फ पटाखे से इतनी बड़ी घटना नहीं हो सकती है। प्रशासन पहले इसे रेफ्रिजरेटर के कंप्रेशर व सिलेंडर का फटना मान रहा था।

बम निरोधक दस्ते की जांच में मौके से न ही फटा सिलेंडर मिला है और न ही फटा कंप्रेशर। कंप्रेशर पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है।अब मामला यहां आकर फंस गया है कि आखिर धमाका हुआ किस चीज से है। इसकी जांच के लिए गोरखपुर की एटीएस टीम भी अलीगढ़वा पहुंच चुकी है।एटीएस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुर्तजा प्रकरण से भी पुलिस ने नहीं लिया सबक…

कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस ने मुर्तजा अब्बासी प्रकरण से भी सबक नहीं लिया। गोरखपुर के मुर्तजा अब्बासी तीन अप्रैल 2022 को इसी रास्ते होकर नेपाल के एक मदरसे में गया था। वहां लौटकर उसने अलीगढ़वा कस्बे से गैंती खरीदी और उसे ले जाकर गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया था। यूपी एटीएस की टीम ने अपनी जांच में मुर्तजा को आतंकी संगठन का सदस्य बताया था। इस गंभीर प्रकरण के बाद भी पुलिस ने नेपाल सीमा से सटे इस कस्बे की संवेदनशीलता पर ध्यान नहीं दिया। दशहरा बीत गया। दीपावली नजदीक है,लेकिन पुलिस पटाखे की वैध व अवैध दुकान और गोदामाें की कोई चेकिंग नहीं की है।

धमाके डर से नही लगी साप्ताहिक बाजार…

गुरुवार को अलीगढ़वा की साप्ताहिक बाजार लगती है। लोगों का मानना है कि गनीमत थी कि उस दिन गुरुवार नहीं था। अन्यथा मरने वालों की संख्या चार से बढ़ भी सकती थीं। इस गुरुवार को धमाके के डर के चलते लोगों ने अलीगढ़वा की साप्ताहिक बाजार नहीं लगाई है।

जानें क्या कहते हैं अधिकारी…

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि अलीगढ़वा के प्रकरण को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। कोतवाल सहित हल्का दारोगा व बीट सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000