सपा के प्लान 65 का जवाब देने की तैयारी में कांग्रेस,क्या इस जाल में फंस जाएंगे अखिलेश यादव

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अजय राय के यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस लगातार सभी सीटों पर अपनी तैयारी की बात कह रही है। अजय राय ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह बूथ कमेटियों को सक्रिय कर लें। आने वाले दिनों में जल्द ही प्रदेश मुख्यालय से लोकसभा वार प्रभारी भी पार्टी घोषित करेगी। कांग्रेस का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगर कांग्रेस अपने प्लान पर कायम रही तो अखिलेश यादव इस जाल में फंस सकते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी के मुताबिक कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा कर लिया है। वहीं बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिए जाने का भी काम लगातार जारी है। इसके साथ ही जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर बैठके शुरू की जाएगी।

तीन भागों में बांटा यूपी को…

मिली जानकारी के अनुसार‌ कांग्रेस ने 80 लोकसभा सीटों को तीन हिस्से में बांटा है और तैयारी भी शुरू कर दी है। इसमें पहले और दूसरी श्रेणी में 30-30 सीटें रखी गई हैं। तीसरी श्रेणी में 20 सीटें रखी गई हैं। पहली श्रेणी वो हैं जहां कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूत है। 30 सीटें वो हैं जहां 2004 और 2009 के चुनाव में कांग्रेस दूसरे स्थान पर थी या उसकी हार का मार्जिन 50,000 से 1 लाख था। तीसरी श्रेणी में वो सीट है जहां 2004 और 2009 में कांग्रेस पार्टी तीसरे स्थान पर रही या हार का मार्जिन 2 लाख या उससे अधिक था।

जानें किन सीटों को रखा गया है पहली श्रेणी में…

बता दें कि कांग्रेस ने जिन 30 सीटों को पहली श्रेणी में रखा है उसमें रायबरेली, अमेठी ,सुल्तानपुर, वाराणसी, कानपुर ,लखनऊ, प्रयागराज, फूलपुर ,धौरहरा, पीलीभीत, उन्नाव ,फर्रुखाबाद ,बांदा,झांसी ,सहारनपुर ,मुरादाबाद ,नगीना, हाथरस ,फतेहपुर सीकरी ,फतेहपुर, घोसी, जौनपुर ,गौतम बुद्ध नगर, मथुरा ,गोंडा, डुमरियागंज, महाराजगंज ,सलेमपुर, चंदौली और रॉबर्ट्सगंज।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000