कपड़ा कारोबारी के बेटे की हत्या से पहले कुशाग्र को दिया गया था नशीला पदार्थ, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

कानपुर। हत्या से पहले क्या कुशाग्र को कोई नशीला पदार्थ दिया गया था। यह आशंका एक बार फिर उठी है, क्योंकि पुलिस ने हत्याकांड से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को जब बड़ी स्क्रीन पर देखा तो एक जगह हाथापाई जैसा दृश्य नजर आया।  फुटेज से लग रहा है कि कुशाग्र ने बचने की भरपूर कोशिश की। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि उसने संघर्ष किया तो आखिर चिल्लाया क्यों नहीं। उसके पास शोर मचाने का पूरा मौका था, मगर उसने ऐसा नहीं किया। ऐसे में यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने प्रतिरोध तो किया, लेकिन होशोहवास में न होने की वजह से चिल्ला न सका। प्रभात ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि जब कुशाग्र ने विरोध किया तो उसने उसे गिरा दिया और रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

30 अक्टूबर को हुई थी हत्या…

ओमपुरवा निवासी प्रभात शुक्ला ने रायपुरवा थाना क्षेत्र के आचार्य नगर निवासी कारोबारी मनीष कनोडिया के 17 वर्षीय बेटे कुशाग्र को धोखे से अपने घर बुलाकर 30 अक्टूबर को हत्या कर दी थी। दूसरे दिन उसका शव प्रभात के घर के बाहर बने कोठरीनुमा कमरे में मिला था। साजिश में प्रभात की प्रेमिका रचिता वत्स और दोस्त शिवा गुप्ता भी शामिल था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में प्रभात ने 30 लाख रुपये की खातिर हत्या की बात कबूली थी। तीनों हत्यारोपितों को रविवार को 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में मुख्य हत्यारोपित प्रभात ने पुलिस को घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी सिलसिलेवार दी है। एक सवाल अब तक अनुत्तरित है कि एक जैसी कदकाठी होने के बावजूद प्रभात ने आसानी से कुशाग्र को काबू कैसे किया होगा। इन सवालों के बीच पुलिस यह विचार कर रही है कि क्या कुशाग्र को कोई नशीला पदार्थ दिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा दोनों में हो रही थी हाथापाई…

हाते में लगे सीसी कैमरों की फुटेज के अनुसार कुशाग्र और प्रभात वहां दोपहर बाद 4:32 बजे जाते दिखे। प्रभात ने कमरे का दरवाजा बंद किया। पांच मिनट बाद दरवाजा खुला। फुटेज को बड़ी स्क्रीन पर देखा गया तो सामने आया कि दोनों के बीच हाथापाई हो रही थी। उसी समय बगल वाले परिवार का युवक बाहर खड़ा था। कोठरी से युवक के खड़े होने की दूरी 10 फीट होगी। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने कोई शोर नहीं सुना। यानी कुशाग्र मदद के लिए नहीं चिल्लाया। पुलिस आशंका जता रही है कि ऐसा तभी हो सकता है, जब कुशाग्र अपने होश में न हो। जीवन संकट में देखकर उसने पूरी क्षमता से प्रतिरोध करने की कोशिश तो की होगी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

मुकदमे में बढ़ेंगी धाराएं और आरोपितों की मुश्किलें…

कुशाग्र के हत्यारोपितों के खिलाफ पुलिस धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अब तक अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। फिरौती पत्र में अल्लाह-ओ-अकबर लिखकर मामले को सांप्रदायिक बनाने की वजह से आइपीसी की धारा 153ए के अलावा स्कूटी के नंबर में छेड़छाड़ की धारा बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपितों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000