महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित,विभागीय जांच का फरमान जारी

लखनऊ। झुमका गिरने वाले बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्या के कथित आशिक महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर गाज गिरी है। डीजी होमगार्ड बीके मौर्य की सिफारिश पर मनीष दुबे को शासन ने निलंबन का फरमान जारी कर दिया है। निलंबन के साथ विभागीय जांच का भी फरमान जारी हुआ है।

बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने मनीष दुबे के खिलाफ कई आरोप लगाए थे।डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज ने जांच मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के बाद डीजी होमगार्ड ने मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश की थी।दो महीने तक डीजी होमगार्ड की सिफारिश की फाइल दबी रही।इस मामले में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बीते सप्ताह मनीष दुबे को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिया था।कारागार मंत्री के आदेश के बाद मनीष दुबे को निलंबित किया गया है और विभागीय जांच होगी।

बताते चलें कि ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने पत्नी और मनीष दुबे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।साथ ही आलोक ने कहा था कि पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति ने गलत तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई। हालांकि कोर्ट में केस चलने के दौरान ही आलोक ने पत्नी से समझौता कर लिया था।इस मामले में ज्योति मौर्या ने भी आलोक के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।उसे वापस लिए जाने को लेकर आलोक और ज्योति के बीच बातचीत चल रही है।पति पत्नी के विवाद में मनीष दुबे बुरी तरह फंस गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार‌ ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या ने साल 2010 में सात फेरे लिए थे। साल 2015 में ज्योति एसडीएम बन गई। ज्योति और आलोक की जुड़वा बेटियां भी हैं।दोनों के बीच अभी न्यायालय में तलाक का मामला लंबित है।आलोक और ज्योति के विवाद की आंच पूरे देश में जंगल में लगी आग की तरह फैली थी।सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर ट्रोल किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000