पुलिस ने 50 हजार का आरोपित फारुख को मुठभेड़ में मार गिराया, मुकुट कारोबारी के घर में हत्या और लूट की वारदात में था शामिल

मथुरा। नौ दिन पूर्व शहर के प्रमुख मुकुट कारोबारी के यहां हुई हत्या व लूट की सनसनीखेज वारदात का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से ढेर हो गया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने शनिवार की दोपहर इस घटना के साजिशकर्ता कारोबारी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया था।

सनसनीखेज वारदात में की थी हत्या…

तीन नवंबर की रात्रि में गुरु कृपा विलास निवासी शहर के प्रमुख मुकुट कारोबारी कृष्णा अग्रवाल के यहां दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया था। हमलावरों ने घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी कल्पना अग्रवाल की नृशंस हत्या एवं कारोबारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावर घर से करोड़ों रुपये, आभूषण तथा कारोबारी की इनोवा को लूटकर भाग गए थे।

पुलिस ने पकड़ा था ड्राइवर…

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कारोबारी के ड्राइवर मोहसिन निवासी डींग गेट से पूछताछ की थी। उसने बताया कि लूट के उद्देश्य से घटना की योजना अपने पड़ोसी साथी फारुख के साथ मिलकर बनाई थी। पुलिस ने शनिवार दोपहर मोहसिन को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया था। रविवार सुबह चार बजे पुलिस मुठभेड़ में फारुख ढेर हो गया।

पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपित…

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, सुबह चार बजे सूचना मिली कि कारोबारी के घर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाला फारुख गोवर्धन रोड स्थित गुलमोहर होटल के पास भोले बाबा सत्संग ग्राउंड की ओर देखा गया है।एसओजी व हाईवे पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए चेकिंग में जुट गई। तभी वह पुलिस को देख फायरिंग कर भागने लगा। दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें फारुख पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। फारुख पर आइजी के स्तर से 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। उसके पास से 21.88 लाख रुपये, सोने-चांदी-हीरे के आभूषण, इनोवा क्रिस्टा गाड़ी, एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000