विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

आजम खान ने ही निरस्त कराया था 2007 में सपा कार्यालय का आवंटन,भाजपा विधायक ने पेश किया लेटर

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने 2007 में खुद नगर मजिस्ट्रेट को पत्र के माध्यम से सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त कराया था। भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश सक्सेना ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने पत्र की कॉपी भी जारी की है। पूर्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय में सपा का दफ्तर था। उसी कार्यालय से सपा की सभी राजनीतिक गतिविधियां होती थीं, लेकिन बाद में आजम खान ने उसी कार्यालय की जमीन को रामपुर पब्लिक स्कूल के नाम से आवंटित करा लिया।

जब आजम खान ने उस कार्यालय की जमीन को स्कूल के नाम से आवंटित कराया तो यह प्रमुख शर्त थी कि उस जमीन पर कोई भी राजनीतिक गतिविधि नहीं होगी,लेकिन‌आजम खाश ने उस जमीन के एक हिस्से में जौहर ट्रस्ट से संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल की एक शाखा खोल दी। जबकि दूसरे हिस्से में दारूल अवाम नाम से कार्यालय संचालित कर लिया, जिसमें सपा कार्यालय संचालित होने लगा और उसी कार्यालय में कई बार लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठकें और सभाएं आयोजित की गईं।

शासन से निर्धारित शर्तों के उल्लंघन को लेकर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने शासन से शिकायत कर दी, जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई और प्रदेश सरकार ने कैबिनेट के फैसले के बाद लीज आवंटन निरस्त कर दिया। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने बताया है कि 2007 में बेसिक शिक्षा विभाग की आवंटित जमीन को लेकर खुद आजम खान ने ही आवंटन निरस्त कराया था। यह आवंटन निरस्त कराने के बाद उन्होंने अपना स्कूल खोल लिया और अवैध तरीके से सपा का कार्यालय चलाने लगे,लेकिन हकीकत यह है कि 2007 के बाद से रामपुर में सपा का कार्यालय ही नहीं है।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000