“5 करोड़ तुम्हारे बाप के खजाने का नहीं” बलिया सांसद ने मंडी समिति के सामने उठाया किसानों का मुद्दा

गाजीपुर की पातालगंगा सब्जी मंडी 1 साल में करीब 5 करोड़ से ऊपर का राजस्व देती है. बदले में मंडी समिति की तरफ से किसानों को सुविधा नहीं मिलती है. अब किसानों को मंडी से दूर करने का जिला प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है. बुधवार को बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिला प्रशासन और मंडी समिति के सामने किसानों का मुद्दा उठाया. उन्होंने खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि 5 करोड़ तुम्हारे बाप के खजाने का नहीं है. मेरे खजाने का है. यहां विकास करो. दरअसल भांवरकोल ब्लॉक के पातालगंगा में साल-2001 से कुछ किसानों की पहल पर मंडी लगना शुरू हुआ था.

पातालगंगा सब्जी मंडी को शिफ्ट करने का विरोध…

पातालगंगा मंडी से किसानों की सब्जी बांग्लादेश, नेपाल सहित कई देश और प्रदेशों में सप्लाई होती है. करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्रफल में सड़क किनारे दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक मंडी में चहल पहल रहती है. पिछले दिनों बक्सर का पुल बन जाने के बाद सड़क पर आवागमन बढ़ने से अब जाम की स्थिति पैदा हो रही है. जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने मंडी को पातालगंगा से करीब 20 किलोमीटर दूर यूसुफपुर में शिफ्ट करने का फैसला किया है. किसान पातालगंगा सब्जी मंडी को शिफ्ट करने का लगातार विरोध कर रहे हैं. 

किसानों के मुद्दे पर बलिया सांसद ने दिखाए तेवर…

उनका कहना है कि यूसुफपुर गल्ला मंडी बाजार और रेलवे स्टेशन के पास है. इलाके में गाड़ियों का आवागमन भी काफी होता है. पातालगंगा मंडी के यूसुफपुर में शिफ्ट होने से ट्रैफिक जाम की समस्या भयंकर हो जाएगी. किसानों ने बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को समस्या बताते हुए ज्ञापन सौंपा था. उन्होंने आज किसान संवाद का कार्यक्रम पातालगंगा मंडी में रखा. सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि सब्जी मंडी पातालगंगा से शिफ्ट नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के सामने भी किसानों का मुद्दा उठाएंगे. किसानों को मिलने वाली सुविधा पर भी बात की जाएगी. बताते चलें की पातालगंगा मंडी समिति का कोई स्थाई कार्यालय नहीं है. हर साल 5-6 करोड़ राजस्व की वसूली मंडी समिति यूसुफपुर गल्ला मंडी के नाम से वसूल करती है. मंडी समिति किसानों और दुकानदारों की सुविधा पर पर एक रुपए भी खर्च नहीं करती है. 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000