सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला तहसील क्षेत्र में विधवा पेंशन में बड़ा गड़बड़झाला सामने हुआ है।यहां पिछले पांच-छह महीनों से कई सुहागिन महिलाएं खुद को विधवा बताकर महिला कल्याण विभाग से विधवा पेंशन ले रही थीं। जांच में मामला खुलने पर अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इन अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी के लिए डीएम से अनुमति मांगी है। अभी तक 59 महिलाओं को नोटिस जारी हो चुका है। लगभग 22.86 लाख रुपए की वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सभी महिलाओं के पति जीवित हैं और खेती या मजदूरी कर अपनी जीविका चला रहे हैं।कई महिलाएं पिछले 5-6 सालों से विधवा पेंशन ले रही थीं।भीमपुर गांव के प्रधान श्रीपाल ने बताया कि उनके गांव की दो महिलाओं को 69-69 हजार रुपए की रिकवरी का नोटिस मिला है,उन्होंने पुष्टि की कि दोनों के पति जीवित हैं।

बता दें कि फरवरी 2025 में उपजिलाधिकारी ऑफिस को शिकायतें मिलीं कि कुछ विवाहित महिलाएं फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर विधवा पेंशन ले रही हैं,इसके बाद खंड विकास अधिकारियों ने रामनगर,आलमपुर,जाफराबाद और मझगवां में जांच कराई।जांच में कई महिलाएं विधवा पेंशन के लिए अपात्र पाई गईं।अब इन महिलाओं से वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है। साथ ही इनके फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर पेंशन पाने की जांच गहराई से की जा रही है। गांव गोठा खंडूवा,ढकिया,उरला,वरासिरसा, मुगलपुर,टांडा गौटिया,रसूला,भीमपुर,कुंवरपुर,लभारी और नंदगांव की महिलाओं को 14 हजार से लेकर 69 हजार रुपए तक की रिकवरी के नोटिस भेजा गया है। इस मामले में डीएम अभिनाश सिंह ने कहा कि जिन महिलाओं ने गलत तरीके से विधवा पेंशन ली है, उनसे वसूली की जाएगी।मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्जी प्रमाण पत्रों की भी जांच हो रही है।दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000