प्रयागराज से लखनऊ और गोरखपुर के लिए चलेगी वन्देभारत एक्सप्रेस

नई दिल्ली। रेलवे ने तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट एक्टेंड करने का फैसला किया है। इनमें गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। यह अब प्रयागराज तक चलेगी। इसे एक्टेंडेड पोर्शन में रायबरेली में स्टॉपेज दिया गया है। इसी तरह बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस को बेलागावी तक बढ़ाया गया है जबकि अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस अब उधना तक चलेगी। देश में अब तक 34 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा चुकी हैं। रेलवे की योजना अगले साल तक 500 वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की है। देश में पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई थी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को एक्सटेंड किया जा रहा है। गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस इसी साल 7 जुलाई को शुरू की गई थी। अब इसका प्रयागराज तक विस्तार किया जा रहा है। यह सुबह छह बजकर पांच मिनट पर गोरखपुर से रवाना होगी और 10.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह 10.35 बजे चलेगी और 13.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में यह 15.15 बजे प्रयागराज से चलेगी और शाम 18.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह 18.30 बजे खुलेगी और रात 22.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत…

बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस इसी साल 27 जून को लॉन्च किया गया था। अब इसे बेलागावी तक बढ़ाया जा रहा है। एक्सटेंडेड पोर्शन में इसे लोंडा जंक्शन पर स्टॉपेज दिया गया है। बेंगलुरु से यह सुबह 05.45 बजे पर छूटेगी और 10.50 बजे हुबली पहुंचेगी। हुबली से यह 10.55 बजे निकलेगी और 11.20 बजे धारवाड़ पहुंचेगी। धारवाड़ से यह 11.25 बजे छूटेगी और 13.30 बेज बेलगावी पहुंचेगी। वापसी में यह 14.00 बजे बेलगावी से निकलेगी और 15.15 बजे धारवाड़ पहुंचेगी। धारवाड़ से फिर 16.20 पर छूटेगी और 16.45 बजे हुबली पहुंचेगी। हुबली से फिर 1650 पर निकलकर 22.10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत….

अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत का उधना जंक्शन तक विस्तार किया जा रहा है। इस ट्रेन को इसी साल 24 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। एक्टेंडेड पोर्शन पर इसे वडोदरा और सूरत में स्टॉपेज दिया गया है। यह सुबह 05.45 बजे जामनगर से खुलेगी और 10.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। जामनगर से यह 05.45 बजे चलेगी और 10.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। अहमदाबाद से यह 10.15 बजे छूटेगी और 13.10 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में यह 15.15 बजे उधना से खुलेगी और 18.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। अहमदाबाद से यह 18.10 बजे खुलेगी और 22.35 बजे जामनगर पहुंचेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000