जिस जमीन पर होना था मुसलमानों के विकास का काम,उसे ही डकार गया था माफिया अशरफ का परिवार

प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया अशरफ अहमद को मरे हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन उसके परिवार से जुड़े हुए अभी भी कई दबे हुए राज खुल रहे हैं। माफिया ब्रदर्स के गोरखधंधों की कहानी अब बाहर निकल कर आ रही है। अब खुलासा हुआ है कि माफिया अशरफ के ससुराल वालों ने 50 करोड़ की वक्फ की प्रॉपर्टी को हजम कर ली थी। इस मामले में अशरफ की पत्नी जैनब,सालों और प्रधान पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

कई लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा..

मिली जानकारी के अनुसार माफिया अतीक अहमद के भाई माफिया अशरफ अहमद की पत्नी ज़ैनब अशरफ के भाई सद्दाम और ज़ैद मास्टर, हटवा के ग्राम प्रधान शिबली और मुतवल्ली और उसकी पत्नी सहित एक अन्य के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।आरोप है कि अशरफ के ससुराल पक्ष ने मुतवल्ली के साथ मिलकर वक्फ की प्रॉपर्टी पर न केवल कब्ज़ा किया बल्कि उस पर अवैध निर्माण करके बेचने भी लगे थे।

इस संपत्ति की कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए…

बता दें कि प्रयागराज के पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर में संपत्ति वक्फ नम्बर 67 में दर्ज है,जिसमें कई बीघा जमीन है।इसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए है। इसके मुख्य मालिकान सय्यद मोहम्मद एजाज़ ने इन संम्पत्तियो को वक्फ के सुपुर्द किया था। इन सम्पत्तियों की देखरेख के लिए वक्फ की तरफ से मोहम्मद अशियाम को मुतवल्ली नियुक्त किया गया था। बीमारी की वजह से माबूद शहर के बाहर इलाज करा रहा था। इसका फायदा उठा कर अशरफ के साले ज़ैद मास्टर, सद्दाम शिबली प्रधान,मुतवल्ली असियाम और उसकी पत्नी ज़ीनत ने कूट रचित दस्तावेज़ तैयार करके ज़मीनों को बेच दिया और ज़मीन पर अवैध निर्माण भी करने लगे।

झूठे बैनामे और कूट रचित दस्तावेज़ तैयार करवा कर बेच दी जमीन…

शिकायतकर्ता माबूद जब वापस आया तो देखा की वक्फ की 50 करोड़ कीमत की जमीनों को अशरफ के ससुराल पक्ष के लोगो ने झूठे बैनामे और कूट रचित दस्तावेज़ तैयार करवा कर बेच दिया। वक्फ की संपत्तियों को बेचने की शिकायत मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से भी की गई थी। अफसरों ने इस मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। उसके बाद शिकायतकर्ता को अशरफ के सालों,शिबली प्रधान और कुछ अज्ञात दबंगो द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती रही।

अवैध कब्जे पर चल सकता है बुलडोजर…

आरोप है कि इन्ही वक्फ की जमीनों पर मकान और दुकान बनवाकर अशरफ के ससुराल में पैसा पहुंचाया जा रहा है। अवैध निर्माण ध्वस्त करने और ज़मीन का कब्ज़ा वापस वक्फ को सौंपने की पैरवी न करने को लेकर अशरफ के साले और हटवा के कई बादमश पीड़ित माबूद को लगातार डराते धमकाते आ रहे थे।माबूद की शिकायत पर‌ शनिवार को पुरामुफ़्ती थाने में मुतवल्ली मोहम्मद असियाम उसकी पत्नी ज़ीनत अशरफ की पत्नी ज़ैनब,अशरफ के साले ज़ैद और सद्दाम,हटवा के प्रधान शिबली और तारिक के खिलाफ 419,420,467,468,471,506 की धराओ में मुकदमा दर्ज हुआ है।

बताते चलें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन हॉस्पिटल में एक के बाद एक कई गोली मारकर हत्या कर दी गई। 15 अप्रैल को देर रात कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडियाकर्मी बनकर आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000