पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को इलाहबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 37 साल पुराने एक परिवार के 7 लोगों की हत्या के मामले में हुए बरी

प्रयागराज। पूर्व विधान परिषद बृजेश सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 37 साल पहले एक ही परिवार के 7 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में बृजेश सिंह नामजद थे। बता दें कि इस मामले में कुल 13 लोग आरोपी थी। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई चली और उसके बाद अब कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने बृजेश सिंह को इस मामले में बरी कर दिया है। वहीं बृजेश सिंह के साथ 8 और आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया है। जबकि इसी मामले में 4 आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी जाती है,क्योंकि इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत है। कोर्ट ने बृजेश सिंह समेत 9 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस अजय भनोट की डिवीजन बेंच ने फैसला सुनाया है। 9 नवंबर को कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 2018 में ट्रायल कोर्ट ने बृजेश सिंह समेत सभी 13 को बरी कर दिया था। इसके बाद यूपी सरकार और पीड़ित पक्ष ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पीड़ित परिवार की महिला हीरावती इस मामले को 37 साल से लड़ रही हैं। इस हत्याकांड में हीरावती के पति, उनके 2 देवर और परिवार के चार बच्चों की हत्या हुई थी। हीरावती की बेटी भी इस हत्याकांड में बुरी तरह से घायल हुई थी।

जानें कब का है मामला…

ये निर्मम हत्या 10 अप्रैल साल 1986 में हुई थी।ये बलुआ थाना क्षेत्र के सिकरौरा घटना थी और तब ये इलाका वाराणसी जिले में आता था। हालांकि बाद में चंदौली जिला बना और ये इलाका चंदौली में आ गया। आईपीसी की धारा 148, 149, 302, 307, 120बी एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। हीरावती की बेटी शारदा इस हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल हुई थी और घटना की चश्मदीद थी। हालांकि ट्रायल कोर्ट ने शारदा के बयान को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि घटना के समय अंधेरा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000