सीएम योगी पहुंचे मथुरा,कहा- पीएम के आने से पहले जिले को करें प्लास्टिक मुक्त, तैयारियों का लिया जायजा

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 नवंबर मथुरा आगमन से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।सीएम यहां पीएम की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने स्पष्ट आदेश दिया कि मथुरा को प्लास्टिक मुक्त किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो।

सीएम योगी का हेलीकॉप्टर सीधे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से सीएम सीधे बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। सीएम के आगमन से एक घंटा पहले ही आम श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। सीएम बांके बिहारी मंदिर के बाद मदन मोहन मंदिर गए। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे मथुरा पहुंचे।

सीएम ने रेलवे मैदान पर सजे ब्रज रज उत्सव में पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर पर पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एवं एमवीडीए वीसी नगेंद्र प्रताप सिंह,नगर आयुक्त ने पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से लेकर अन्य भ्रमण, मंच, भाषण आदि के संबंध में की जा रहीं तैयारियों की जानकारी सीएम योगी को दी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का प्लान साझा किया।

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि मथुरा में प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोका जाए। सरकारी विभाग स्वच्छता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम करें। मार्गों पर कूड़ा न बिखरा मिले, कूड़ा कूड़ा घरों तक पहुंचे। कहीं भी इसको जलाया न जाए। सड़क के गड्ढों पर पेचवर्क किया जाए। मार्गों पर लटके बिजली की तारों को व्यवस्थित किया जाए। गिरासू हालत वाले बैनर होर्डिंग या पोल को मार्गों से हटाया जाए।

सीएम योगी ने स्थानीय अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को कहा है कि पीएम की मौजूदगी के समय करीब 10 हजार लोग मीराबाई शो देखने के लिए मौजूद रहें। पीएम मोदी किसी भी मंदिर जा सकते हैं। मंदिरों पर एसपी स्तर का अधिकारी तैनात रहना चाहिए। मंदिर मार्गों पर कोई भी ऐसा अराजक न हो, जो कि रास्ते रोककर प्रदर्शन करने या फिर काले झंडे दिखा दे। तीन बजे के बाद सीएम योगी मथुरा से रवाना हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000