माफिया अतीक अहमद का करीबी उमेश पाल हत्याकांड में वांछित नफीस बिरयानी मुठभेड़ में गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

प्रयागराज। देश का बहुचर्चित प्रयागराज का उमेश पाल हत्याकांड का वांछित अपराधी 50 हज़ार का इनामी नफ़ीस बिरयानी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि नफ़ीस प्रयागराज के अपने खुल्दाबाद वाले घर पर आ रहा था। प्रतापगढ़ और प्रयागराज के बॉर्डर के पास पुलिस ने चेकिंग लगाई तो नफ़ीस और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में नफ़ीस के पैर में गोली लगी। पुलिस ने नफ़ीस को तो पकड़ लिया,लेकिन उसका साथी हाइवे से किनारे जंगल की तरफ भाग गया है। पुलिस उसकी साथी की तलाश में है।

अतीक अहमद का बेहद करीबी…

नफीस बिरयानी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। वह माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी बताया जाता है। पुलिस के मुताबिक देर रात चौकी आनापुर थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत बाइक सवार दो लोगों के चेकिंग के लिए पुलिस ने रोका,लेकिन इन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों का पीछा किया। जवाबी कार्रवाई में नफीस के पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी भाग निकला। नफीस को प्राथमिक उपचार के लिए हस्पताल ले जाया गया है।

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या…

बता दें कि बदमाशों ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल पर 24 फरवरी को गोलीबारी कर दी थी। उमेश पाल गाड़ी से निकलकर जब अपने घर की ओर भागे, तब बदमाशों ने उनको निशाना बनाकर बम भी फेंके थे। इस हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश पाल और उनके दो गनर को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए तत्काल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया था, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई थी।

उमेश पाल हत्याकांड में कुख्यात माफिया अतीक अहमद का नाम सामने आया था।अतीक अहमद और अशरफ अहमद पर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था। उमेश पाल की हत्या के अगले उनकी पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, अशरफ अहमद, शाइस्ता, असद के साथ ही शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इनमें से अतीक और अशरफ समेत छह आरोपी मारे जा चुके हैं। शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम समेत तीन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000