बीच सड़क पर अधिवक्ता की पिटाई करते दबंग.... उत्तरप्रदेशहरदोई मुकदमे में विपक्षी की पैरवी करने से नाराज दबंगों ने बीच सड़क पर अधिवक्ता की जमकर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 23, 2023 499 उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में विपक्षी की पैरवी से नाराज दबंगों ने बीच सड़क पर एक अधिवक्ता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने अधिवक्ता को बचाने की जहमत नहीं उठाई। भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने अधिवक्ता की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। अपराध 499 Share