सपा मुखिया अखिलेश यादव का तीखा अंदाज, पीएम-सीएम का नाम लिए बिना साधा निशाना, विश्व कप को लेकर कही ये बड़ी बात

बिजनौर। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बिजनौर पहुंचे। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा के समापन पर नूरपुर में खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा संबोधित किया। अखिलेश यादव ने जनसभा को को संबोधित करते हुए दलितों,अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के साथ-साथ किसानों, युवाओं व बेरोजगारों को भी साधने का काम किया। अखिलेश ने पुरानी पेंशन बहाली का वादा करके लोगों लुभाया।

अखिलेश ने बगैर नाम लिए सीएम योगी पर कसा तंज…

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बगैर नाम लिए तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि स्वामी उमेश की पर्सनैलिटी मुख्यमंत्री से अच्छी है। वर्ल्ड कप में इंडिया जब से हारा है, तब से एक नया शब्द डिक्शनरी में शामिल हो गया है। अखिलेश ने अपने भाषण में पीएम मोदी का नाम लिए बगैर ही कहा कि यह शब्द उन पर चिपक गया है, जो निकले नहीं निकल सकता।

अखिलेश बोले- लखनऊ के स्टेडियम में वर्ल्ड कप होता तो परिणाम कुछ और होता…

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादियों के लखनऊ में बनाए गए स्टेडियम में मैच होता तो परिणाम कुछ और होता।लखनऊ में स्पोर्ट्स स्टेडियम समाजवादी सरकार ने बनाया था, जिसका नाम कान्हा रखा गया। अब भाजपा सरकार ने स्टेडियम का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर कर दिया है। ऐसे में अगर यह मैच लखनऊ के स्टेडियम में होता तो पूर्व प्रधानमंत्री के साथ-साथ भगवान कान्हा का भी आशीर्वाद मिला होता।

वर्ल्ड कप हार गए पर भाईचारा बनाकर रखना है…

अखिलेश यादव ने कहा कि हम भले ही वर्ल्ड कप से दूर रह गए लेकिन, भाईचारा बनाकर रखना है। पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के लोगों को अधिकार दिलाने का काम करना है। अखिलेश ने कहा कि यही पीडीए एनडीए को हरायगा। पिछड़ी जाति के लोग समझ गए हैं कि भाजपा की सरकार रही तो बाबा साहब आंबेडकर के संविधान में दिए अधिकारों को यह लोग छीन लेंगे।दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए कोई नौकरी और रोजगार नहीं है।आरक्षण से खिलवाड़ किया जा रहा है।

अंग्रेजी में झूठ बोलते हैं सीएम योगी…

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को जब झूठ बोलना होता है तो अंग्रेजी में बोलते हैं, जिससे आम जनता समझ नहीं पाए। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने अखबारों में पढ़ा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा रेवेन्यू सर प्लस में इकोनॉमी चल रही है। अखिलेश ने मौजूद लोगों से पूछा कि अगर इकोनॉमी सर प्लस में चल रही है तो हमें डीजल और पेट्रोल महंगा क्यों मिल रहा है। पूछा कि आज सिलिंडर सस्ता क्यों नहीं है।

समाजवादी लोगों के लिए नई चार्जशीट तैयार रखती है ये सरकार…

अखिलेश यादव ने कहा कि गन्ने की कीमत बढ़नी चाहिए। यह जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। यह लोग समाजवादी लोगों के लिए एक नई चार्जशीट तैयार रखते हैं। अगर कोर्ट से जमानत मिल भी जाए तो नई चार्जशीट लगा देते हैं।

आजम को झूठा फंसाकर जेल भेजा…

अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान को झूठा फंसाकर जेल भेज दिया। यह सरकार दूसरे दलों व विपक्षियों पर झूठे मुकदमे कर रही हैं।कानपुर की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने एक किसान की जमीन का छह करोड़ में सौदा कर लिया। उसे चेक दे दिया लेकिन बाद में भाजपा के लोगों ने वह चेक फाड़ दिया। उसे न्याय नहीं मिला तो उसने आत्महत्या कर ली। भाजपा के लोग बुलडोजर की बात करते हैं।बुलडोजर लेकर चलते हैं,लेकिन उसका ड्राइवर बुलडोजर छोड़कर भाग गया।

गठबंधन में हमसे बेहतर साथ देने वाला कोई नहीं…

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव में दिल्ली ही नहीं बल्कि लखनऊ वालों को भी साथ-साथ रवाना करना है। गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन में हमसे बेहतर साथ लेने वाला कोई नहीं है। ईमानदारी के साथ जो दल साथ आएगा, उसका पूरा साथ देंगे। अखिलेश ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ भाजपा को हराना है। 2014 में यूपी से यह लोग आए थे अब 2024 में यूपी से ही बाहर जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000