इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में गंगा नदी के पास तीन दिन पहले एक व्यक्ति का सिर कटा हुआ शव मिला था। पुलिस ने देर रात उसकी पहचान साकिब के रूप में की थी।साकिब पंचर बनाता था।इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को बीती रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कमर पुत्र मोहम्मद नजीर के रूप में की है जो बिहार के बैशाली जिले के तीसीऔता का रहने वाला है। आरोपी मृतक साकिब का भांजा बताया जा रहा है।

पुलिस टीम पर की फायरिंग…

बीती रात पुलिस द्वारा करंडा और मैनपुर में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की हत्या का आरोपी बिहार भागने के फिराक में है। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद पुलिस को एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखी।पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया तो वह गोसनदेपुर की तरफ भागने लगा। वहीं पुलिस से घिरता देख बदमाश ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की इस कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

मुठभेड़ में घायल…

घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। यहां पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने मामा की लड़की से प्यार करता था, लेकिन मामा साकिब इसका विरोध करते थे। मामा को रास्ते से हटाने के लिए वह 25 नवंबर को उन्हें विश्वास में लेकर करंडा क्षेत्र में ले गया। वहीं पर उसने मामा की गला रेत कर हत्या कर दी और लाश को नदी के किनारे फेंक दिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक पल्सर बाइक बरामद हुई है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त की गई चापड़ भी बरामद हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000