जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत, बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीटेक छात्र लारेब हाशमी का जिहादी नारे लगाते हुए इलेक्ट्रिक सिटी बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमले का मामला इन दिनों में सुर्खियों में है। इस मामले में सियासत हो रही है। नेताओं की ओर से जमकर बयानबाजी हो रही है। वहीं जानलेवा हमले में घायल बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के इलाज के लिए गरीब और भी बेबस पिता को आर्थिक मदद की जरूरत है। आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर बेबस पिता राम शिरोमणि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है।

राम शिरोमणि ने कहा है कि उनके पास बेटे के इलाज के लिए अब पैसे नहीं बचे हैं। अगर आर्थिक मदद नहीं मिली तो अपना खेत बेचकर बेटे का इलाज कराना पड़ेगा। राम शिरोमणि ने कहा कि उनके पास मुश्किल ढाई से तीन बीघा जमीन है। पाई पाई जोड़कर अब तक वह 60 हजार से ज्यादा बेटे के इलाज पर खर्च कर चुके हैं। बेटे को सोमवार दोपहर 3 बजे आईसीयू वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बेटे की स्थिति में सुधार भी हो रहा है,लेकिन बेटे के इलाज में हो रहे खर्च से राम शिरोमणि और उनकी पत्नी फूलपत्ती देवी बेहद परेशान हैं। राम शिरोमणि के अनुसार एसआरएन अस्पताल में मुफ्त दवाएं भी नहीं मिल रही हैं। परिवहन निगम के साथी कंडक्टरों द्वारा जो आर्थिक मदद दी गई थी उससे दवाइयों का इंतजाम किया था।अब तक पूरी जमा पूंजी बेटे के इलाज पर खर्च कर चुके हैं।

बता दें कि घायल बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के पिता राम शिरोमणि मजदूरी करते हैं। मां फूलपत्ती देवी गृहणी है। परिवार में दो बेटियां हैं और बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा ही घर का अकेला कमाने वाला सदस्य था,जो इलेक्ट्रिक सिटी बस में संविदा पर कंडक्टर था। बीते शुक्रवार को किराए के विवाद में बीटेक छात्र लारेब हाशमी ने नैनी के औद्योगिक थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक सिटी बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आई थी, जिससे हरिकेश विश्वकर्मा घायल हो गया था।तब से उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।

हमले के दौरान लारेब हाशमी ने जिहादी नारेबाजी की थी। चापड़ बरामद करने के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी लारेब हाशमी घायल हो गया था। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घायल होने की वजह से जेल के अस्पताल में लारेब हाशमी का इलाज चल रहा है। जिहादी नारेबाजी को लेकर एटीएस समेत दूसरी एजेंसियां जांच पड़ताल में जुटी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000