चाउमीन न खिलाने पर दो भाइयों को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट,पुलिस ने 5 घंटे में 6 अपराधियों का किया एनकाउंटर

जौनपुर। मुठभेड़ से जुड़ी अगली बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से है। चाउमीन की दुकान चलाने वाले दो सगे भाइयों को सरेआम मौत के घाट उतार कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, कत्ल में इस्तेमाल चाकू समेत नकदी रुपए बरामद किया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एनकाउंटर मैन एसपी अजय पाल शर्मा के निर्देश पर वारदात के 5 घंटे के अंदर शाहगंज सर्किल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।चाउमीन की दुकान चलाने वाले अजय और अंकित प्रजापति की मामूली विवाद में चाउमीन खाने को लेकर बदमाशों ने सरेआम चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। शराब के नशे में धुत बदमाश दुकान पर पहुंचे,जिसमें से एक को उल्टी हो गई और चाउमिन की मांग की। इस दौरान बदमाश को इतना नागवार लगा और दुकान वाले को ही चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सभी भाग निकले।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बारात जाते समय कुछ लोग एक चाउमिन की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर दो सगे भाई अजय प्रजापति 23 वर्ष दूसरा अंकित प्रजापति 20 वर्ष पुत्र फूलचंद प्रजापति चलाते थे। इन्होंने दुकान बंद करने की बात कही तो उसी दुकान पर कुछ लोग पहुंचे और जबरदस्ती शराब पीने की बात करने लगे। जब मना किया तो शराबियों ने दोनों भाइयों को चाकुओं से गोद डाला। चाकू लगने से दोनों सगे भाई गिरकर वहीं अचेत हो गए। दोनों को स्थानीय लोग एवं परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों की मौत की पुष्टि की।

दो भाइयों की हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। सूचना पर पहुंचे एसपी अजय पाल शर्मा ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिया। पुलिस वारदात के पांच घंटे के अंदर ही सभी हत्यारों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए।

गिरफ्तार किये गए बदमाश सभी खेतासराय थाना के मनेछा गांव के निवासी हैं।बदमाशो के नाम मुकेश बिन्द पुत्र रामसूरत बिन्द ( घायल ), नीशू बिन्द पुत्र तीरथ बिन्द ( घायल ), सतीश बिन्द पुत्र अवधेश बिन्द ( घायल ), विवेक बिन्द पुत्र जयराम बिन्द, जगदीश उर्फ रामसिंह बिन्द पुत्र लालता बिन्द, अमरजीत पुत्र हरिलाल बिन्द।एसपी अजय पाल शर्मा ने मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली शाहगंज सर्किल पुलिस को दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000