जनसेवा,जलियांवाला बाग, बरौनी एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनें रद्द, 3 महीने थमे रहेंगे ट्रेनों के पहिये, रेलवे ने जारी की लिस्‍ट

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने कोहरे की आशंका से 3 महीने के लिए सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। जनसेवा एक्सप्रेस,जलियांवाला बाग एक्सप्रेस और बरौनी एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, जिन यात्रियों ने तीन महीने पहले ट्रेनों में कंफर्म टिकट ले लिया है उन्हें दूसरी ट्रेनों का ढूंढना पड़ रहा है।

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन ए-श्रेणी का है और यहां से 153 ट्रेनें गुजरती हैं।इनमें कई ट्रेनें ऐसी हैं जो सप्ताह में एक या दो दिन ही चलती हैं। इस स्टेशन से दो लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। त्योहारों की वजह से रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी चलाईं, ताकि लोगों को त्योहारों पर घर जाने में कोई परेशानी न हो। इस बीच यहां सर्दी ने दस्तक दे दी है। इसलिए रेलवे ने कोहरे की आशंका से 1 दिसंबर से 2 मार्च 2024 तक ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

जानें कौन सी ट्रेन कब तक रहेगी रद्द…

मिली जानकारी के अनुसार‌ ट्रेन संख्या 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2024 तक, ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी तक। ट्रेन संख्या 14606 जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक।ट्रेन संख्या 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक। ट्रेन संख्या 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक। ट्रेन संख्या 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी तक।ट्रेन संख्या 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस चार दिसंबर से 29 फरवरी तक।ट्रेन संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक।

ट्रेन संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी तक।ट्रेन संख्या 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक। ट्रेन संख्या 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस छह दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेंगी।यह सभी ट्रेनें लंबी दूरी की हैं।कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाती है,जिससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं दौड़ पातीं।ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000