आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस से कार की भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में बाप-बेटी की मौके पर हुई मौत, 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

प्रतापगढ़। आवारा पशुओं को बचाने की कोशिश में भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही रोडवेज बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई और चार बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पांचों को प्रयागराज रेफर कर दिया।

रोडवेज बस और कार की हुई भिड़ंत….  

रोडवेज बस की जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा जेठवारा थाना के नरायनपुर में हुआ। कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। कार में फंसे पिता के शव को ग्राइंडर से काट कर निकाला गया। गबड़िया निवासी इमरान की रिश्तेदारी जेठवारा इलाके के लोकापुर में है। इमरान परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने कार से लोकापुर जा रहे थे। प्रतापगढ़ चित्रकूट हाइवे पर स्थित नरायनपुर में कार चला रहे इमरान ने आवारा पशुओं को बचाने की कोशिश की। इस दौरान सामने से आ रही रोडवेज की बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

मवेशी बचाने के चक्कर में हुआ हादसा….

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग और राहगीर बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। कार चला रहे इमरान की हादसे में मौत हो चुकी थी। इमरान के शव को कार से निकालने के लिए ग्राइंडर की मदद ली गई। इमरान की बेटी आयशा को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बाप-बेटी की मौत, 5 लोग हुए घायल….

इमरान के चार बच्चे फरहान, जबरान, अर्सलान और खुशनुमा के साथ रिश्तेदार सरताज को डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। दर्दनाक हादसे की खबर से शादी के घर में मातम पसर गया। मृतक इमरान की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर जिलाधिकारी संजीव रंजन, सीएमओ गिरेन्द्र मोहन शुक्ल, एसपी सतपाल अंतिल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। हादसे से मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की पोल भी खुल गई। भीषण हादसा होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में सीएमएस और प्रिंसिपल नदारद रहे। स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी नजर नहीं आए। घायलों के सिर में बुरी तरह चोट आई थी। इमरजेंसी के डॉक्टर और वार्ड बॉय ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को रेफर कर दिया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि घटना जेठवारा थाना क्षेत्र की है। रोडवेज बस की टक्कर में कार चालक और एक बेटी की मौत हुई है। बाकी घायलों को इलाज के लिए रेफर किया गया है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000