पुलिस एनकाउंटर में 4 बदमाशों के हाथ-पैर में लगी गोली, हत्या के लिए लूटी थी बोलेरो

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात बदमाशों को गोली लगी है। दरअसल, पूरा मामला 36 घंटे पहले नौगढ़ थाना क्षेत्र में बोलोरो गाड़ी लूटे जाने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इस गाड़ी का उपयोग किसी की हत्या में होना था। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बदमाशों से यह मुठभेड़ हुई। घायल चारों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीती 3 तारीख की शाम को इन बदमाशों द्वारा नौगढ़ थाना क्षेत्र से एक बोलेरो गाड़ी लूटी गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि 36 घंटे पहले जो बोलोरो गाड़ी लूटी गई है उसे गाड़ी से चार बदमाश नौगढ़ थाना क्षेत्र के औरवाटॉड मोड पर खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो लोगों को गोली लगी और ये लोग वहीं पर गिर गए।

बाकी दो बदमाश बोलोरो गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए. सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की और चेकिंग के दौरान चकिया थाना क्षेत्र  में बचे अन्य दोनों बदमाशों से दोबारा पुलिस की मुठभेड़ हुई। घटनाक्रम में चार बदमाशों को गोली लगी है, इसमें इस गैंग का सरगना अनिल सिंह उर्फ सोनू को दो गोली लगी है। बाकी तीनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल बदमाश प्रयागराज और मिर्जापुर के रहने वाले हैं। इसमें अनिल के ऊपर डेढ़ दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। एसपी चंदौली अनिल सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में या पता चला है कि यह लोग किसी विशिष्ट व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे थे और इसी हत्या में उपयोग करने के लिए इन लोगों ने इस गाड़ी को लूटी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000