शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फरार, पुलिस अब कर रही तलाश

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। वहां शादी से ठीक एक दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। युवती की शादी 6 दिसंबर को होनी थी। लड़की पांच दिसंबर को अचानक गायब हो गई। इसके बाद लड़की को खोजना शुरू कर दिया गया। लेकिन, उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। अब पुलिस लड़की को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है।

5 दिसंबर को आया था फोन…

मलवां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी का रिश्ता बकेवर थाना क्षेत्र के लच्छीखेड़ा गांव में एक युवक के साथ तय किया था। कुछ महीने पहले युवती का लग्न हुआ था। 6 दिसंबर को उसकी बारात आनी थी। परिजन हंसी- खुशी युवती की शादी की तैयारियों में जुटे थे। बताया जा रहा है की 5 दिसंबर की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के नव्वाबाग निवासी सौरभ सोनकर का युवती के पास फोन आया। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक के साथ पहले से ही युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे से तय कर दी थी।

लड़की के गायब होने से उड़े होश…

लड़की ने शादी तय होने के समय कुछ नहीं कहा। मौका पाकर मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह प्रेमी के साथ भाग गई। जब अचानक युवती के गायब होने का पता चला तो परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद आस- पड़ोस के रिश्तेदारों के यहां परिजनों ने युवती की खोजबीन की। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

अपहरण का मुकदमा दर्ज…

युवती के परिजनों ने पूरे मामले में स्थानीय थाना में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लड़की की तलाशी कराई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000