मनपसंद गाना न बजने पर नाराज फौजी ने चलाई गोली, बाराती सहित तीन लोग हुए घायल

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बुधवार की देर रात आई बरात में मनपसंद गाना न बजाने पर विवाद हो गया। बराती की ओर से आए फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे महिला समेत तीन लोगों को गोली लग गई। दो की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। हालांकि तीनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस फौजी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बुधवार को मैनेजर बिन्द के घर गाजीपुर जनपद से बरात आई थी। बरात में डीजे पर नाचने को लेकर उपजे विवाद में घराती और बराती पक्ष में कुछ विवाद पैदा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बरात में आए एक फौजी ओमप्रकाश द्वारा अपने 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया गया। जिसमें मुरलीपुर निवासी रवि 25 वर्ष पुत्र राम भोग और उसकी बड़ी बहन रिंकी 30 वर्ष पुत्री राम भोग को जहां गोली लगी वहीं बराती पक्ष के अमित कुमार बिंद 32 वर्ष निवासी सौरम थाना नंदगंज गाजीपुर को भी पैर में गोली लग गई।

घटना की जानकारी होते ही धीना पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को पुलिस के साथ जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया गया जिसमें से दो घायलों को जिन्हें गंभीर चोट आई थी। रवि और रिकी को ट्रामा सेंटर वाराणसी इलाज हेतु रेफर कर दिया गया जबकि अमित कुमार का इलाज जिला चिकित्सालय में ही चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात लगभग 10 बजे की है फायर करने वाले आरोपी फौजी ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। मौके पर शांति है प्रभारी निरीक्षक ने प्रथम जांच के तहत बताया कि विवाद डीजे पर नाचने को लेकर ही पैदा हुआ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000