पैसे को लेकर दोस्त ने दोस्त को मारी गोली उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ हल्दी रस्म में युवक ने चलाई गोली, टेंट लगा रहा दलित लड़के की चली गई जान By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 10, 2023 644 उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र में शादी की खुशी में चलाई गई गोली एक 16 वर्षीय दलित लड़के को जा लगी। गोली लगते हुए दलित लड़का वही गिर पड़ा। गंभीर घायल में उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार को दलित लड़के ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आसपुर देवसरा क्षेत्र के कोटिया पूरेधनी में फूलचंद्र दुबे की बेटी की शादी के सिलसिले में शुक्रवार को ‘हल्दी’ समारोह था और उसी दौरान दुबे के भतीजे पिंटू ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुशी में गोली चलाई, जो वहां टेंट लगा रहे दलित किशोर अजय कुमार (16) को लग गई। अजय कुमार को गंभीर हालत में प्रयागराज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। अजय कुमार के पिता सुरेश की शिकायत के आधार पर पिंटू के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम प्रयागराज में कराया गया है। अपराध 644 Share