पंद्रह हजार के इनामी बदमाश और पुलिस से हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे  चेकिंग अभियान में  मेरठ-बागपत मार्ग पर रविवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार को रुकने का इशारा गया तो वह भाग निकला। पुलिस ने घेरा बंदी की तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान 15 हजार के इनामी के रूप में  हुई, पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए। मेरठ-बागपत मार्ग पर देर रात पुलिस को बदमाश के सक्रिय होने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बाइक सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर पिलाना-बंथला मार्ग पर भाग निकला।

पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोका तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर किया, पुलिस ने जवाबी करवाई करते हुए फायर किया जिसमे बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने पिलाना समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है की पकड़ा गया बदमाश जीशान पुत्र रहीस कुरेशियान कस्बे बागपत का रहने वाला है। जीशान पर बागपत सहित गाजियाबाद जिले में गोकशी, पशुक्रूरता, आर्म्स एक्ट सहित चार मुकदमे पंजीकृत हैं। पकड़े गया बदमाश 15 हजार का  इनामी है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस व एक खोका  व पल्सर  बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मुंबई में पानी की मारामारी! टैंकर ऑपरेटर्स हड़ताल पर, BMC ने ले लिया ये बड़ा फैसला     |     पति कर रहा तीसरी शादी, घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी; गोद में लिए है डेढ़ साल की मासूम     |     बीड़ी पीने की ऐसी तलब, माचिस नहीं देने पर बना हैवान, सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की कर दी हत्या     |     लोकबंधु अस्पताल के सेकेंड फ्लाेर में लगी आग : वार्ड से जान बचाकर बाहर निकले मरीज और तीमारदार     |     13 दूल्हे लूटने वाली तीन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, नशीली खीर खिलाकर करती कंगाल     |     13 शादियां, लाखों की ठगी, पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया भंडाफोड़, 3 शातिर महिलाएं गिरफ्तार     |     बाइक सवार बदमाशों ने मैरिज होम संचालक को मारी गोली     |     खाटूश्याम जा रहे कार-ट्रेलर से टकराई इंजीनियर, बैंक मैनेजर समेत 5 लोगों की हुई मौत     |     गुजरात के व्यापारी की बिहार में हत्या; बदमाशों ने पटना एयरपोर्ट से किया अगवा, 2 दिनों तक मारपीट के बाद हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव     |     प्रयागराज में दलित युवक की हत्या पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजा देने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000