होमगार्ड निकला हिस्ट्रीशीटर,19 साल से कर रहा था नौकरी, अब सामने आई सच्चाई

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर होमगार्ड पुलिस की डॉयल 112 की गाड़ी चला रहा था। जांच में जब इसका खुलासा हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से होमगार्ड को डॉयल 112 की गाड़ी से हटाने का निर्देश दिया। सीओ को इस मामले की जांच सौंपी गई है। बता दें कि देवरिया पुलिस द्वारा बदमाशों की निगरानी के लिए चलाये जा रहे अभियान में एक होमगार्ड ही हिस्ट्रीशीटर निकल गया। इस होमगार्ड कमलेश यादव पर गैंगस्टर और अपहरण सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। कमलेश यादव लगभग 19 साल से यूपी पुलिस में नौकरी कर रहा है,लेकिन कमलेश की क्राइम कुंडली के बारे में देवरिया पुलिस को कानों-कान खबर नहीं लगी।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को हुई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से हिस्ट्रीशीटर होमगार्ड कमलेश यादव को पुलिस विभाग से हटा दिया और उसके विरुद्ध जांच बिठाते हुए जिला कमांडेंट को पत्र भेज दिया। एसपी के मुताबिक सलेमपुर क्षेत्राधिकारी को मामले की विस्तृत जांच करने और जल्द से जल्द एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। कमलेश यादव कई सालों से पुलिस विभाग में ड्यूटी कर रहा था,लेकिन किसी को कमलेश यादव की हकीकत नहीं पता चली। हाल ही में देवरिया के सभी पुलिस स्टेशनों में एक अभियान चला कि जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाए। ऐसे में पुलिसकर्मी तमाम हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों का पता लगाने लगे। इसी क्रम में कमलेश यादव का पूरी हकीकत सामने आ गयी।

बता दें कि कमलेश यादव जिले के बरहज थाना क्षेत्र के करजहा गांव का रहने वाला है। कमलेश यादव पर बरहज थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें हत्या के प्रयास व अपहरण समेत कई मुकदमे हैं। कमलेश यादव 2004 से होमगार्ड के तौर पर काम कर रहा था, लेकिन उसके खिलाफ मामले 2005 में दर्ज किए गए थे। कमलेश की हिस्ट्रीशीट 2006 में खोली गई थी। बरहज थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी कपरवार में हिस्ट्रीशीटरों की सूची में कमलेश यादव का नाम शामिल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000