जीजा ने रिश्ते को किया शर्मसार,साली से किया दुष्कर्म,नवजात को डॉक्टर्स के साथ की बेचने की कोशिश

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जीजा द्वारा रिश्ते को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। साली के साथ उसके ही जीजा ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर ट्यूमर का बहाना कर साली को कई महीनों तक अपने घर पर रखा और समय पूरा होने पर एक निजी क्लिनिक में ले जा कर डिलीवरी करवाई।हद तो तब हो गई जब क्लिनिक के डॉक्टरों ने कथित तौर पर बच्चे को बेचने की कोशिश की। इसी दौरान बच्चे को बेचने को लेकर विवाद हो गया और यह बात सीडब्ल्यूसी तक पहुंच गई।

नाबालिग साली से किया दुष्कर्म…

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक जीजा ने अपनी 14 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म किया।फिर डरा धमका कर मुह बंद करा दिया गया।जब साली गर्भवती हो गई तो अपने ससुराल वालों को गुमराह किया और बताया कि उसको ट्यूमर हो गया है। इसके बाद अपने घर रख लिया। फिर जब डिलीवरी का समय पूरा हुआ तो जीजा ने सरांय अकिल थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल जनता पाली क्लीनिक में भर्ती करवा कर साली का प्रसव करवा दिया। फिर इलाज के बाद साली को उसके घर छोड़ दिया।

बच्चे को बेचने की कर रहे थे कोशिश…

आरोपी जीजा और निजी अस्पताल के दो डॉक्टर संदीप सरोज और आशीष मिश्रा ने किशोरी का प्रसव कराकर उसके नवजात को अस्पताल में रखकर बच्चे को बेचने की कोशिश करने लगे। इसी बीच किशोरी ने अपने एक अन्य रिश्तेदार की मदद से मंझनपुर मुख्यालय स्थित सीडबल्यूसी ऑफिस से सम्पर्क किया। जहां उसने आपबीती बता कर कमेटी से इंसाफ की गुहार लगाई।सोमवार को सबूत और किशोरी के बयान के आधार पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने किशोरी के नवजात बच्चे की तस्करी के मामले में कड़ा एक्शन लिया है।

सीडबल्यूसी ने दिए जांच के आदेश…

सीडबल्यूसी ने चरवा पुलिस को मामले मे दुष्कर्मी जीजा और निजी अस्पताल के दो डाक्टरों के खिलाफ मुक़द्दमा दर्ज कर जांच करने के आदेश जारी किया। सीडबल्यूसी अध्यक्ष कमलेश चंद्र के मुताबिक प्रकरण को कमेटी ने स्वतः संज्ञान लिया है। जांच में सामने आया था कि किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसका प्रसव कराकर आरोपी और अस्पताल के डॉक्टर नवजात का सौदा 4 लाख रुपये में किसी अज्ञात व्यक्ति से करने कोशिश कर रहे थे। वहीं किशोरी की मां ने आरोपी पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही उसकी बेटी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई थी और दामाद ने उसी का बदला लिया है। वहीं निजी अस्पताल के डॉक्टर आशीष मिश्रा का कहना है कि बेचने का कोई मामला नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |     अमेठी पुलिस की गुंडागर्दी,घर में घुसकर महिलाओं से की गाली गलौज, धक्का मुक्की, इंस्पेक्टर भूल गया इंसानियत     |     दामाद के साथ भागी मां तो भड़की बेटी, कहा-घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े     |     हाय रे सास, दामाद के सामने बेटी की आशिक से करवा दी शादी, पत्नी को विदा होते देखता रह गया पति     |     शौहर से परेशान मुस्लिम युवती ने किया धर्म परिवर्तन, सबीना से बनी सुमन, हिंदू युवक से की शादी     |     UP में बेवफा पत्नियों का खूनी खेल, मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो ग‌ए शहीद     |     10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, बिल्डिंग में छिपाया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000