बैग में भरकर मां का शव संगम में प्रवाहित करने प्रयागराज पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज। संगमनगरी प्रयागराज से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक को पुलिस ने मां के शव के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक युवक मां की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में भरकर प्रयागराज पहुंचा था। वह मां के शव को संगम में प्रवाहित करने की फ़िराक में था कि उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर गश्त कर रहे पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो बैग में शव देखकर सन्न रह गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। 20 साल का हिमांशु मां प्रतिमा देवी के साथ अपनी बहन की ससुराल हरियाणा के हिसार गया था। 13 दिसंबर को हिमांशु ने अपनी मां से 5000 रुपये की डिमांड की।

मां प्रतिमा देवी ने रुपए नहीं दिए तो उसने गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हिमांशु ने मां के शव को सूटकेस में भरा। हरियाणा के हिसार स्टेशन से वह पहले ट्रेन से गाजियाबाद आया और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़कर प्रयागराज पहुंचा। गुरुवार देर रात प्रयागराज के संगम पर सूटकेस के साथ संदिग्ध घूमते वक्त पुलिस ने उसकी तलाशी ली। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह सूटकेस समेत मां के शव को प्रयागराज के संगम में प्रवाहित करना चाहता था, ताकि किसी को यह पता ना चल सके कि उसने मां की हत्या की है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक से वारदात के बारे में और पूछताछ की जा रही है। डीसीपी सिटी दीपक भूकर के मुताबिक दारागंज पुलिस की गश्त के दौरान आरोपी युवक पकड़ा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000