भीषण सड़क हादसा; पुल की रेलिंग तोड़ खाई में पलटी रोडवेज बस, दो की मौत और 18 लोग हुए घायल

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर स्थित लौकहवा गांव के पास सुबह करीब 5.30 बजे यात्रियों से भरी रोडवेज बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे खाई में पलट गई। दुर्घटना में पचपेड़वा के औरहवा गांव निवासी 22 वर्षीय दिलीप प्रजापति पुत्र संतोष कुमार समेत दो यात्रियों की मौत हो गई। चालक संतोष कुमार सैनी व परिचालक मऊ निवासी सूरज व नेपाली यात्री समेत 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। चालक संतोष की हालत नाजुक होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुल तोड़कर गिरी बस…

बलरामपुर डिपो की बस संख्या यूपी 47 टी 2648 गुरुवार रात करीब 11 बजे कैसरबाग लखनऊ से बढ़नी के लिए चली थी। सुबह करीब पांच बजे बलरामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद बस बढ़नी ने के लिए निकली। बस में 36 यात्री सवार थे। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर स्थित लौकहवा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में पलट गई।

चारों ओर मची चीख-पुकार…

अंधेरे में सन्नाटे को चीरते हुए यात्रियों के चीख पुकार की आवाज आसपास के ग्रामीणों तक पहुंची। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आमिर बस में फंसे यात्रियों को निकालने का जतन करने लगे। पुलिस व एंबुलेंस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

चालक की हालत गंभीर…

बस चालक, परिचालक समेत 30 वर्षीय मोहम्मद खान, भोजपुर संतरी निवासी 37 वर्षीय कृष्ण कुमार व अन्य घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। चालक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

अस्पताल में चल रहा इनका इलाज…

उधर कुछ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया। इनमें दांग नेपाल के गुंगखोला निवासी 18 वर्षीय वीरू, कपिलवस्तु बढ़नी के कुशवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामसागर, यही के 30 वर्षीय राधेश्याम, मड़ियांव लखनऊ की 20 वर्षीय लक्ष्मी, गौरा चौराहा के भगिया गांव की रहने वाली 40 वर्षीय चिनकना, औरहवा पचपेड़वा के 20 वर्षीय पिंटू विश्वकर्मा, यहीं के 28 वर्षीय उमर व 18 वर्षीय दुर्गेश कुमार का इलाज सीएससी में चल रहा है।

बस निकालने को पहुंची क्रेन…

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। बस में कई मृत यात्रियों के फंसे होने का कयास लोग लगाते रहे। सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल पर क्रेन मंगाई गई। क्रेन ने दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को खाई से निकाला। दो यात्री मृत पाए गए। इनमें से एक की पहचान नहीं हो सकी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000