पुलिस की नाक के नीचे चोरी:थाने में तैनात हैं 58 पुलिसवाले, थाने में बने मंदिर से चोरी हो गईं बेशकीमती मूर्तियां

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सनसनीखेज खबर है। यहां थाने के अंदर बने मंदिर से अष्टधातु की बेशकीमती राधा-कृष्ण मूर्ति समेत भगवान का सिंहासन आदि बेखौफ चोर चुरा ले गए।इस थाने में 58 पुलिसवाले तैनात हैं। फिर भी चोर मंदिर से मूर्तियां चुरा ले गए।चोरी की इस घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया।पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। चोरी की यह घटना कबरई थाने में हुई है। यहां एक इंस्पेक्टर, एक क्राइम इंस्पेक्टर,11 सब इंस्पेक्टर,10 हेड कॉन्स्टेबल सहित कुल 58 पुलिसवालों की तैनाती है। इसके बावजूद भी चोर इतने बेखौफ हैं कि वो थाने के अंदर बने मंदिर से मूर्ति चुरा ले गए और पुलिसवालों को कानों-कान खबर नहीं लगी।

ऐसे में अब पुलिस की गश्त के दावों पर भी सवाल खड़े रहे हैं। चोरी हुई मूर्तियां अष्टधातु और पीतल की बताई जा रही हैं। पुलिस की नाक के नीचे हुई चोरी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि पत्थर मंडी कबरई के थाना परिसर में एक प्राचीन मंदिर है। मंदिर की देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी पुलिस पर निर्भर रहती है। यह मंदिर नगरवासियों की आस्था का केंद्र है। प्रतिदिन सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना करने आते हैं। गुरुवार सुबह जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में स्थापित मूर्तियां गायब थीं। लोगों ने बताया कि मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्ति व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति तथा काली माता की मूर्ति गायब है।

मंदिर के पुजारी नरेश तिवारी का कहना है कि बुधवार की शाम जब पूजा की गई है, तब सभी मूर्तियां थीं,लेकिन गुरुवार की सुबह पत्थर की मूर्तियों को छोड़कर अष्टधातु की करीब एक फीट लंबी राधा-कृष्ण की मूर्ति व हनुमान जी का सिंहासन चोरी हो गया। थाली,घंटी और अन्य सामान भी बाहर पड़ा हुआ मिला है। थाना परिसर के अंदर बने मंदिर में हुई चोरी को लेकर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में भी खासी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जिले की सुरक्षा का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि थाना परिसर में बना मंदिर भी चोरों से सेफ नहीं है। वहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि कोई बेवड़ा ले गया होगा।जल्द मूर्तियां मिल जाएंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000